विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2019

पोते को पढ़ाते-पढ़ाते करोड़पति बन गईं दादी, किताब के अंदर से मिला 'खजाना', जानिए क्या है मामला

ये महिला अपने पोते के होमवर्क में उसकी मदद कर रही थीं. उसी दौरान उन्हें यह लॉटरी टिकट मिली. दंपति ने यह टिकट 2018 के वैलेंटाइंस डे पर खरीदी थी.

पोते को पढ़ाते-पढ़ाते करोड़पति बन गईं दादी, किताब के अंदर से मिला 'खजाना', जानिए क्या है मामला
मॉन्ट्रियल:

कनाडा में एक जोड़े ने किताब के पन्नों में महीनों से गुम पड़ी लॉटरी की टिकट से 10 लाख कनाडाई डॉलर जीता है. लोटो-क्यूबेक संगठन ने 3 अप्रैल को इस जोड़े के 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 5 करोड़ 16 लाख रुपये) जीतने की घोषणा की.

निकोल पेडनॉल्ट और रॉजर लारोक को पिछले ही सप्ताहांत पर पता चला कि उनके पास पांच अप्रैल, 2018 की एक लॉटरी टिकट पड़ी है जिसपर 10 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम निकला है.

पेडनॉल्ट अपने पोते के होमवर्क में उसकी मदद कर रही थीं. उसी दौरान उन्हें यह लॉटरी टिकट मिली. दंपति ने यह टिकट 2018 के वैलेंटाइंस डे पर खरीदी थी.

घर का सामान लेने मार्केट पहुंची महिला, भूल गई पर्स, तो PM ने यूं भरा पूरा शॉपिंग बिल

पेडनॉल्ट का कहना है कि अगर मेरे पोते ने होमवर्क में मदद नहीं मांगी होती तो मुझे यह लॉटरी टिकट कभी नहीं मिलती.

लॉटरी के मामले में पेडनॉल्ट डबल लकी रहीं क्योंकि एक तो उनकी टिकट पर 10 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम निकला और दूसरा, वैधता खत्म होने से कुछ ही दिन पहले उन्हें यह टिकट वापस मिला.

लॉटरी का हाल ही में एक मामला मैरीलैंड, यूएसए में भी देखा गया था. यहां वनेसा वार्ड नाम की एक महिला अपने घर के पास ही एक फूड स्टोर में पहुंची. वहां गोभी खरीदते-खरीदते उन्होंने लॉटरी की एक स्क्रैच टिकट खरीदने की सोची.

चचेरे भाई-बहन को आपस में हो गया प्यार, घर वालों से छिपकर उठा लिया ये खतरनाक कदम

टिकट और गोभी खरीदकर घर पहुंचने पर उन्होंने उस टिकट को स्क्रैच किया तो पाया कि वो इस गेम का टॉप प्राइस जीत लिया है. जब उन्हें जीती हुई रकम के बारे में पता चला हो तो खुशी का ठिकाना ना रहा. क्योंकि उन्हें इस एक टिकट ने 1.58 करोड़ रुपये जीता दिए थे. 

इनुपट - भाषा

VIDEO: पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने जीती डेढ़ करोड़ की लॉटरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lottery, Jackpot, Grandmother, Book Lottery, Grandmother Won 5 Crore Lottery, Lottery Ticket, Viral, Valentines Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com