विज्ञापन

सोने की तलाश में गए खनिकों पर टूटा पहाड़, अब तक 30 लाशें निकलीं… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में इस तरह की छोटी और स्थानीय स्तर पर चलने वाली सोने की खदानों का ढहना आम है. हजारों लोग ऐसी छोटी खदानों में सोना निकालने का काम करते हैं.

सोने की तलाश में गए खनिकों पर टूटा पहाड़, अब तक 30 लाशें निकलीं… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में सोने की तलाश में गए खनिकों पर टूटा पहाड़,

मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक) में मंगलवार, 18 अगस्त को सोने की एक खदान ढह गई. इस हादसे में कम से कम 30 खनिकों की दुखद मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर अभी भी खदान के अंदर फंसे हुए हैं. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी. बचे हुए खनिकों में से एक फ्लोरियन गागुएंडे ने बताया कि यह छोटी और पुराने तरीके से चलने वाली खदान मंगलवार सुबह नाना-मांबेरे प्रांत के अब्बा इलाके में ढह गई. उन्होंने कहा कि बचावकर्मी अंदर फंसे दूसरे खनिकों को खोज रहे हैं, लेकिन उन्हें जिंदा मिलने की उम्मीद “अब कम होती जा रही है.”

इस इलाके के डिप्टी मेयर सुलेमान बी ने बताया कि बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों की कोशिश के बाद ढही हुई खदान से 30 शव बाहर निकाले. घायल खनिकों का इलाज किया जा रहा है. सुलेमान बी ने कहा, “यह बहुत भयानक है. हम संगठनों और सभी मदद करने वाले लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं, ताकि उन लोगों को गड्ढे से बाहर निकाला जा सके जो खुद बाहर नहीं आ सकते.”

घटना की जगह का बताया जा रहा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बचाव अभियान के दौरान अफरा-तफरी दिखाई दे रही है. इसमें ज्यादातर युवा पुरुष और महिलाएं मिट्टी से पूरी तरह सने हुए नजर आ रहे हैं. वे खदान के गड्ढे से एक शव बाहर निकालते दिख रहे हैं. आसपास खदान में काम करने वाले दर्जनों दूसरे लोग भी मौजूद हैं और कुछ लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं.

सरकार के प्रवक्ता इवरिस्त नगामाना ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को राहत और मदद देने के लिए “पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: घर मरम्मत करते समय मिला सोने का खजाना, अब पता लगाया जा रहा मालिक कौन

यहां यह आम है

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में इस तरह की छोटी और स्थानीय स्तर पर चलने वाली सोने की खदानों का ढहना आम है. यहां कई हजार लोग छोटी खदानों में सोना और दूसरी चीजें निकालने का काम करते हैं. यह काम बहुत खतरनाक है, क्योंकि खनिकों के पास आमतौर पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होते. इसी वजह से यहां होने वाले हादसे अक्सर जानलेवा साबित होते हैं.

यह भी पढ़ें: हार्वर्ड में मेडिकल पढ़ाई के लिए आईं बॉडी, सिर-दिमाग तक चुराकर ब्लैक मार्केट में बेचे- अब 507 करोड़ का मुआवजा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central African Republic, Gold, Gold Mine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com