विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 रोधी जिन टीकों को डब्ल्यूएचओ से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है, उनके निर्माताओं को अपने शेयरधारकों के मुनाफे के बजाय कोवैक्स को प्राथमिकता देनी चाहिए. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने यह टिप्पणी डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत बायोटेक के कोविड रोधी टीके ‘कोवैक्सीन' को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के एक दिन बाद की है. उन्होंने कोरोना वायरस पर मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “कल हमने एक और टीका शामिल किया है. कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किया गया है. यह सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता के लिए डब्ल्यूएचओ की वैधता प्राप्त करने वाला आठवां टीका है.”
घेब्रेयेसस ने कहा, “हम डब्ल्यूएचओ द्वारा आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध टीकों के निर्माताओं से शेयरधारकों के लाभ के बजाय कोवैक्स को प्राथमिकता देने का आह्वान करते रहेंगे.” उन्होंने कहा कि जिन टीकों को डब्ल्यूएचओ से अभी आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है, वे उससे संपर्क करें और चर्चा करें कि प्रक्रिया को तेज़ कैसे किया जा सकता है. कोवैक्स, एक वैश्विक पहल है जिसका लक्ष्य टीके तक समतापूर्ण पहुंच उपलब्ध कराना है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं