विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2011

गाजा में हुए इस्राइली हमलों में सात मरे

राफा (फिलस्तीन क्षेत्र): मिस्र की सीमा के निकट संदिग्ध इस्लामी आतंकियों द्वारा की गई आठ इस्राइली लोगों की हत्या के प्रतिशोध में गाजा पर किए गए इस्राइली विमानों के हमलों में सात फिलस्तीनी मारे गए हैं, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। गाजा में मारे गए दो व्यक्तियों का संबंध पॉपुलर रस्सिटेंस कमेटी से है, जो एक उग्र इस्लामी संगठन है। इस संगठन पर इस्रयाल ने गुरुवार को दक्षिणी नेगेव रेगिस्तान में घातक हमला करने का आरोप लगाया था। मारे गए दो अन्य व्यक्तियों का संबंध इस्लामी जिहाद संगठन से है। सीमावर्ती इलाके में मिस्र के पांच पुलिसकर्मियों के मारे जाने की घटना की भी इस्राइली सेना ने जांच करने का वादा किया है। मिस्र के अधिकारियों ने कहा कि काहिरा ने इस संबंध में इस्राइल से शिकायत दर्ज कराई थी। प्रधानमंत्री ईसाम शरफ ने कहा है कि मिस्र के नागरिकों के बहे खून को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।  सेना ने कहा कि इस बीच इस्राइली विमानों ने शुक्रवार को गाजा पर हवाई हमला किया। दूसरी तरफ, फिलस्तीन ने भी दिन की शुरुआत होने के बाद से दक्षिणी इस्राइल पर रॉकेट और मोटार्र से हमला किया। पुलिस ने बताया कि एस्दोद शहर में तीन इस्राइली नागरिक घायल हो गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, गाजा, इस्रायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com