विज्ञापन
This Article is From May 14, 2011

गद्दाफी के त्रिपोली में होने को लेकर संशय

इटली के विदेश मंत्री फ्रेंको फ्रैतिनी ने कहा कि लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी सम्भवत: राजधानी त्रिपोली छोड़कर भाग गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: इटली के विदेश मंत्री फ्रेंको फ्रैतिनी ने कहा कि लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी सम्भवत: राजधानी त्रिपोली छोड़कर भाग गए हैं और 'ज्यादा सम्भावना' है कि वह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हवाई हमलों में घायल हुए हैं। समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक फ्रैतिनी ने कहा कि उनका मानना है कि गद्दाफी 'एक सुरक्षित स्थान में शरण लेने के लिए' त्रिपोली छोड़कर भाग सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपोली के कैथोलिक धर्म के बिशप गिओवन्नी इनोसेन्जो मार्टिनेली जिनका गद्दाफी के समूह से सम्पर्क है, उनका दावा है कि गद्दाफी 'सम्भवत: त्रिपोली से बाहर और सम्भवत: घायल हैं।' मार्टिनेली के कार्यालय का मानना है कि गद्दाफी देश छोड़कर ट्यूनीशिया की राजधानी चले गए हैं लेकिन फ्रैतिनी ने कहा कि वह नहीं सोचते कि गद्दाफी देश छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, "लीबिया एक बड़ा देश है, जहां रेगिस्तानी भूभाग ज्यादा है।" गद्दाफी के प्रवक्ता ने हालांकि इन दावों को 'बेतुका' बताकर खारिज कर दिया है। मूसा इब्राहिम ने कहा, "गद्दाफी भले चंगे हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गद्दाफी, त्रिपोली, संशय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com