विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2011

फुकुशिमा संयंत्र में भीषण गर्मी में काम कर रहे हैं कर्मचारी

फुकुशिमा दाइची संयंत्र में कर्मचारी भीषण गर्मी में काम कर रहे हैं और अब तक कम से कम 31 लोग बीमार पड़ चुके हैं।
तोक्यो: जापान में मार्च में भूकंप और उससे आई सुनामी की वजह से क्षतिग्रस्त हुए फुकुशिमा दाइची संयंत्र में कर्मचारी भीषण गर्मी में काम कर रहे हैं और अब तक कम से कम 31 लोग बीमार पड़ चुके हैं। तोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी ने बताया कि इन लोगों ने लू लगने के लक्षणों की शिकायत की थी। संयंत्र में काम करना आसान हो जाए, इसके लिए कई उपाय किए गए हैं। कार्य के समय में तब्दीली की गई है लेकिन लगता है कि ये उपाय पर्याप्त नहीं हैं। मुखौटे पहन कर काम करते समय कुछ ही सेकंड में पसीना बहने लगता है। फुकुशिमा संयंत्र के संकट को दूर करने के लिए लगातार जुटे कर्मचारियों को काम का दबाव महसूस हो रहा है और इस आशंका के चलते वे समुचित अवकाश भी नहीं ले पा रहे हैं कि अवकाश लेने से काम की गति धीमी पड़ जाएगी।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फुकुशीमा, गर्मी, Fukushima, Hot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com