विज्ञापन

दिल्ली-NCR में फिर शुरू होगी हॉट एयर बैलून राइड, छुट्टी वाले दिन बांसेरा पार्क में 14 नवंबर से ले सकेंगे एडवेंचर का मजा

Delhi Hot Air Balloon Ride: दिल्ली के बांसेरा पार्क में 14 नवंबर 2026 से हॉट एयर बैलून राइड दोबारा शुरू करने की योजना है. पिछले साल भी यहां यह सुविधा शुरू हुई थी. इस बार टिकट की कीमत कम हो सकती है, हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

दिल्ली-NCR में फिर शुरू होगी हॉट एयर बैलून राइड, छुट्टी वाले दिन बांसेरा पार्क में 14 नवंबर से ले सकेंगे एडवेंचर का मजा
14 नवंबर से शुरू हो सकती है हॉट एयर बैलून की सवारी
ndtv

दिल्ली-NCR में अगर आप छुट्टी वाले दिन कुछ नया और रोमांचक करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आसमान में उड़ने और ऊपर से दिल्ली का नजारा देखने का मौका फिर से मिल सकता है. दरअसल, सराय काले खां स्थित बांसेरा पार्क में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 14 नवंबर 2026 से हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू सकता है. भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार भी पिछले साल की तरह ही सवारी करने की योजना है. खास बात यह है कि इस बार टिकट की कीमतें पहले के मुकाबले कम रखी जा सकती हैं. हालांकि, सुविधा शुरू होने की तारीख और टिकट की अंतिम कीमत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा.

14 नवंबर से शुरू हो सकती है हॉट एयर बैलून की सवारी

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, आयोजकों की योजना 14 नवंबर से आम लोगों के लिए हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू करने की है. सर्दियों की शुरुआत में मौसम को इसके लिए अनुकूल माना जा रहा है. पिछले साल भी नवंबर में बांसेरा पार्क से यह सुविधा शुरू की गई थी. इस बार भी उसी प्रारूप में इसे संचालित करने की तैयारी है. पिछली बार हॉट एयर बैलून की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत करीब 2,300 रुपये रखी गई थी. डीडीए के अनुसार, इस बार ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए टिकट की दरें कम की जा सकती हैं. हाालांकि, नई टिकट कीमत और बुकिंग से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसलिए यात्रा का प्लाान बनाने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर देख लें.

कितनी देर तक हवा में रहने का मिलेगा मौका

इसके अलावा, हॉट एयर बैलून की सवारी आमतौर पर 7 से 12 मिनट तक चलती है. इसमें एक बार में चार लोग सवार हो सकते हैं. इस दौरान ऊंचाई से आसपास के इलाके का नजाारा देखने का अनुभव मिलता है. अगर आप परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ कुछ अलग करनाा चाहते हैं तो यह गतिविधि आपके वीकेंड प्लान का हिस्सा बन सकती है.

ये भी पढ़ें- स्नोफॉल के दीवाने हैं? अक्टूबर-नवंबर में भारत की इन 5 जगहों पर लें बर्फबारी का आनंद

कहां स्थित है बांसेरा पार्क

बांसेरा पार्क दिल्ली में सराय काले खां इलाके के पास यमुना किनाारे स्थित है. यहां पहुंचने के लिए दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों से सड़क मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है. पार्क जाने से पहले अपनी यात्रा का रास्ता और यातायात की स्थिति देख लेना बेहतरर रहेगा.

क्या दूसरे पार्कों में भी मिलेगी सुविधा

पिछले साल डीडीए ने बांसेरा के अलावा यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राष्ट्रमंडल खेल कॉम्प्लेक्स और असिता में भी हॉट एयर बैलून सवारी की योजनाा बनाई थी. फिलहाल दूसरे स्थानों पर इसके विस्तार की योजनाएं रोक दी गई हैं. ऐसे में नई सुविधा शुरू होने पर बांसेरा पार्क ही मुख्य केंद्र रहने की संभाावना है.

ये भी पढ़ें- भारत के 9 पवित्र देवी मंदिर, जहां हर भक्त को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Hot Air Balloon Rides
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com