विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

जिहादियों से निपटने के लिए चाड को साधन मुहैया कराएगा फ्रांस

फ्रांस ने एक बार फिर कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा.

Also Read in
जिहादियों से निपटने के लिए चाड को साधन मुहैया कराएगा फ्रांस
फ्रांस के राष्ट्रपति
एंजमीना (चाड): फ्रांस ने एक बार फिर कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा. तीन देशों की यात्रा की शुरुआत में चाड पहुंची फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने क्षेत्र में मौजूद फ्रांसीसी सैनिकों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जिहादी आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियानों को अंजाम देने के लिए साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे. मंत्री ने ऑपरेशन बार्कहने के प्रमुख से कहा, 'आप मेरे संकल्प पर यकीन करें कि आपको आपके मिशन को अंजाम देने के लिए जरूरी साधन मिलेंगे.'

ऑपरेशन बार्कहने चार हजार जवानों वाला फ्रांसीसी मिशन है, जिसका उद्देश्य जिहादी बमबारी, गोलीबारी और अपहरणों से कमजोर सहेल देशों की हिफाजत करना है.
 
फ्लोरेंस ने कहा, 'यह मेरी लड़ाई है. निश्चित तौर पर यह आपकी लड़ाई से कम जोखिम वाली है.' फ्लोरेंस इस क्षेत्र की दो दिवसीय यात्रा पर आई हैं.
VIDEO : फ्रांस के चुनाव परिणाम पर खास चर्चा
इस दौरान वह उक्त पहल में सहयोग प्रदर्शन के लिए जर्मन रक्षा मंत्री उर्सूला वॉन डेर लेयेन से मिलेंगी. (आईएएनएस की रिपोर्ट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
France, Chad, Florence Parle, Jehadi Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com