विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2026

फ्रांस ने नहीं दिया भाव तो बौखलाए ट्रंप ने दिया घाव! फ्रेंच शैंपेन और वाइन पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने फ्रांस को कड़ी आर्थिक चेतावनी देते हुए फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर 200 फीसदी आयात शुल्क (Tariff) लगाने की धमकी दी है.

फ्रांस ने नहीं दिया भाव तो बौखलाए ट्रंप ने दिया घाव! फ्रेंच शैंपेन और वाइन पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी
फ्रांस के आमंत्रण ठुकराने पर बौखलाए ट्रंप ने दे डाली 200 फीसदी टैरिफ की चेतावनी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दे डाली है. प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने के आमंत्रण को फ्रांस द्वारा ठुकराने के बाद अमेरिका का ये फैसला सामने आया है. कहा जा रहा है कि फ्रांस के भाव नहीं देने पर बौखलाए ट्रंप ने भारी टैरिफ की धमकी दी है. AFP की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने फ्रांस को कड़ी आर्थिक चेतावनी देते हुए फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर 200 फीसदी आयात शुल्क (Tariff) लगाने की धमकी दी है.  

ये तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप के प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' (Board of Peace) में शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया. 

ट्रेड वॉर की आशंका 

ट्रंप की ये चेतावनी फ्रांस के इनकार पर नाराजगी के तौर पर देखी जा रही है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि फ्रांस उनके शांति बोर्ड का हिस्सा नहीं बनता है, तो उसे भारी व्यापारिक शुल्क का सामना करना पड़ेगा.

वाइन और शैंपेन पर 200% टैक्स की इस धमकी से अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के बीच व्यापारिक तनाव और गहराने की आशंका है. इससे एक बार फिर ट्रेड वॉर की आशंका दिखने लगी है. 

मैक्रों द्वारा इस वैश्विक शांति पहल का हिस्सा बनने से मना करने के बाद, ट्रम्प का यह कदम उनके 'अमेरिका फर्स्ट' और आक्रामक व्यापार नीति के रुख को दर्शाता है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्रंप ने 'बोर्ड ऑफ पीस' मीट के लिए आमंत्रित किया है. वहीं ट्रंप ने ये भी पुष्टि की है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. 

ये भी पढ़ें: वंदे भारत स्‍लीपर और अमृत भारत एक्‍सप्रेस में टिकट के नियम बदले! 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump Tariff, Trade War Begins, US Tariff On EU, US Tariff On France, Emanuel Macron
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com