विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2015

माली के होटल से विदेशियों को बचाया गया, सात लोगों की मौत

Also Read in
माली के होटल से विदेशियों को बचाया गया, सात लोगों की मौत
बामाको: मध्य माली के एक होटल में बंदूकधारियों के कब्जे से पांच विदेशियों को बचा लिया गया है और कई बंधकों को मुक्त करा लिया गया है, लेकिन इस दौरान कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

एक सैन्य सूत्र ने शनिवार तड़के बताया कि हम यह नहीं कह सकते कि सब समाप्त हो गया है, लेकिन कई बंधकों को सेवारे में होटल बाइब्लोस के पास तैनात माली के सैन्य बलों ने मुक्त करा लिया है।

एक अन्य सैन्य सूत्र ने बताया कि माली के विशेष बलों ने पांच विदेशियों समेत बंधकों को बचा लिया है। सूत्र यह नहीं बता पाए कि इन विदेशियों की राष्ट्रीयता क्या है।

सरकार के अनुसार हमलावरों ने शुक्रवार सुबह सात बजे होटल पर हमला कर दिया था। इस होटल में बड़ी संख्या में विदेशी आते हैं। एक सैन्य सूत्र ने बताया कि माली के बलों ने इलाके को घेर लिया, लेकिन बंदूकधारियों ने लोगों को बंधक बना रखा था। इसके कारण यह अभियान 'कठिन' हो गया।

सरकार ने कहा कि यह साफ नहीं है कि हमलावरों ने अभी कितने और लोगों को बंधक बना रखा है। होटल में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक मिशन (एमआईएनयूएसएमए) के कुछ सदस्य भी हैं। सरकार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि माली की सेना के पांच जवान मारे गए हैं और दो घायल हुए हैं। इसके अलावा दो हमलावर मारे गए है। सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
माली, होटल पर हमला, होटल में बंधक, Mali, Hotel Siege, Burkina Faso
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com