विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2018

6 हज़ार उड़ानों में देरी और 800 हुईं कैंसल, इस देश में क्रिसमस की छुट्टियां मनाने आए लोग परेशान

मौसम ऐसे समय में खराब हुआ है जब कई अमेरिकी नागरिक क्रिसमस की छुट्टियों के लिए यात्रा कर रहे हैं. एक स्थान पर फंसे यात्री डेनिस नाइट ने कहा, ‘‘हमारी क्रिसमस की छुट्टियां बर्बाद हो गईं.

6 हज़ार उड़ानों में देरी और 800 हुईं कैंसल, इस देश में क्रिसमस की छुट्टियां मनाने आए लोग परेशान
अमेरिका में तूफान से सैकड़ों उड़ानें रद्द, छुट्टियां मना रहे लोग परेशान 
नई दिल्ली:

अमेरिका के मध्य भाग से सर्दियों में आने वाले एक शक्तिशाली तूफान के गुजरने से देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं. इससे हजारों उड़ानों में देरी हुई और क्रिसमस की छुट्टियां मना रहे यात्री परेशान हुए. उड़ानों की निगरानी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, 6,500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और करीब 800 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

जहरीले पानी पर तैर रहा है ये पूरा Airport, अब तक लोगों से छिपा रखी थी बात

देश के उत्तरी और मध्य मैदानी भागों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण भी सड़क मार्ग से यात्रा करना खतरनाक हो गया. कुछ इलाकों में तूफान के कमजोर पड़ने से पहले एक फुट से अधिक की बर्फ देखी गई. अधिकारियों ने नेब्रास्का के कुछ हिस्सों में दृश्यता बेहद कम होने की जानकारी दी है और एक अंतरराज्यीय सड़क को बंद कर दिया है. नॉर्थ डकोटा ने राज्य के पूर्वी हिस्से की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है.

गोवा या ऊटी नहीं, ये शहर है Honeymoon के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, PHOTOS के साथ जानें डिटेल

मौसम ऐसे समय में खराब हुआ है जब कई अमेरिकी नागरिक क्रिसमस की छुट्टियों के लिए यात्रा कर रहे हैं. एक स्थान पर फंसे यात्री डेनिस नाइट ने कहा, ‘‘हमारी क्रिसमस की छुट्टियां बर्बाद हो गईं.

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए क्लिक करें यहां...

वीडियो - देश की पहली बायो फ्यूल फ्लाइट के मुद्दे पर प्रणॉय रॉय ने की स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह से बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Christmas, America, America Flights Delay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com