विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत  

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सोमवार को 5 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

Also Read in
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत  
प्रतीकात्मक फोटो.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सोमवार को 5 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई. क्वेटा पुलिस के प्रवक्ता मुद्दसर हुसैन ने बताया कि मोटरसाइकल सवार दो सशस्त्र पुरुषों ने एक गाड़ी पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन शिया हजारस और दो पश्तून थे.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बस और वैन की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 30 घायल

VIDEO: पाकिस्तान अब टेररिस्तान है : UN में भारत
प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों में से चार लोग दुकानदार थे जो बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे, जबकि पांचवां व्यक्ति वाहन चालक था. हुसैन इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि यह घटना एक सांप्रदायिक हमला थी. देश में शिया मुसलमानों के खिलाफ सांप्रदायिक हमले आम हैं. शिया पाकिस्तानी आबादी का 20 प्रतिशत हिस्सा हैं. बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा, पाकिस्तान के सबसे अधिक संघर्ष-भरे क्षेत्रों में से एक है. यहां पर सशस्त्र अलगाववादी समूह, तालिबान गुट और अन्य विद्रोही समूह मौजूद हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Balochistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com