रविवार को उत्तरी साइप्रस के तट पर लगभग 279 यात्रियों और क्रू सदस्यों को ले जा रही एक फेरी पलट गई. यह कैटामरन-स्टाइल फेरी, जातीय रूप से बंटे साइप्रस के अलग हुए उत्तरी हिस्से में स्थित काइरेनिया (जिसे गिरन भी कहा जाता है) बंदरगाह से मर्सिन प्रांत के तुर्की बंदरगाह तासुचु जा रही थी.
देखें हादसे का वीडियो
A passenger ferry has capsized north of Cyprus shortly after setting off for Turkey.
— VIRAL VOLT (@ViralVolT1) August 30, 2026
280 people were onboard. A massive rescue operation is underway, with many people in the water.#Cyprus #NorthernCyprus #Kyrenia #FerryAccident #FerryCapsized #Turkey #Tasucu #MediterraneanSea pic.twitter.com/vdvVhreVmn
निकोसिया में तुर्की के राजदूत अली मुरात बासेरी ने तुर्की के सरकारी TRT न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोगों की मौत हुई. बासेरी ने कहा कि 259 यात्रियों और आठ क्रू सदस्यों में से कई लोगों को बचा लिया गया और कुछ को अस्पताल ले जाया गया.
काइरेनिया के मेयर मुरात सेनकुल ने बताया कि यह जहाज 'फिलो डेनिज़सिलिक' फेरी कंपनी का था और साइप्रस के उत्तरी तट पर डायना बीच के पास डूब गया. TRT की रिपोर्ट के मुताबिक, तट से लगभग 7.5 किलोमीटर (4 नॉटिकल मील) दूर फेरी में पानी भरने लगा था. घटनास्थल के वीडियो फुटेज में लाइफ-वेस्ट पहने लोगों को पलटे हुए जहाज के आसपास पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें-
नेपाल की खतरनाक बाढ़ में बह जाते 1600 बच्चे, प्रिंसिपल ने सूझबूझ से ऐसे बचाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं