विज्ञापन

आतंकवादियों को कहां से पहुंच रहा रुपया, FATF की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अब इन नेटवर्क में सोशल मीडिया, डिजिटल पेमेंट और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिससे जांच एजेंसियों के लिए पैसे के पूरे रास्ते को ट्रैक करना और मुश्किल हो जाता है.

आतंकवादियों को कहां से पहुंच रहा रुपया, FATF की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
आतंकवादी अब तकनीक का भी पूरा सहारा ले रहे हैं और इसमें कई बिजनेसमैन भी उनकी मदद कर रहे हैं.
  • FATF की रिपोर्ट में बताया गया है कि हवाला और अंडरग्राउंड बैंकिंग के जरिए आतंकवादियों तक पैसा पहुंच रहा है
  • इटली की जांच में पता चला कि मानव तस्करी से जुड़े पैसों का एक हिस्सा आतंकवादी समूहों तक भेजा गया था
  • संदिग्ध लेन-देन की रिपोर्ट्स से जांच एजेंसियों ने आतंक फंडिंग और संगठित अपराध के जुड़े नेटवर्क का पता लगाया

FATF की रिपोर्ट में टेरर फंडिंग का बड़ा खुलासा हुआ है. अंडरग्राउंड बैंकिंग और हवाला नेटवर्क के जरिए अब भी आतंकियों तक रुपया पहुंच रहा है. अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली संस्था FATF ने प्रोफेशनल मनी लॉन्ड्रिंग, अंडरग्राउंड बैंकिंग और हवाला नेटवर्क को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि हवाला और दूसरे अनौपचारिक मनी ट्रांसफर नेटवर्क का इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों तक पैसा पहुंचाने के लिए भी किया जा रहा है. FATF की रिपोर्ट में इटली का एक केस स्टडी दिया गया है. इटली की जांच एजेंसियों ने हवाला जैसे एक नेटवर्क का पता लगाया, जिसका इस्तेमाल मानव तस्करी यानी Migrant Smuggling से जुड़े पैसों को इधर-उधर करने के लिए किया जा रहा था.

जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क से भेजे गए पैसों का एक हिस्सा आतंकवादी संगठनों तक भी पहुंचाया गया. यह नेटवर्क मुख्य रूप से कैश ट्रांसफर, मनी ट्रांसफर सर्विस और हवाला जैसे इंतजाम के जरिए काम कर रहा था. FATF के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े पैसों का लेन-देन तीसरे देशों के जरिए सीरिया तक किया गया. इस नेटवर्क में ऐसे लोग भी शामिल थे, जिनके संबंध Migrant Smuggling यानी मानव तस्करी, कार डीलरशिप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहनों के कारोबार से भी जुड़े थे. सबसे अहम बात यह थी कि इन्हीं वित्तीय चैनलों का इस्तेमाल संगठित अपराध और टैक्स से जुड़े अपराधों से कमाए गए पैसों को इधर-उधर करने के लिए भी किया गया.  इस वजह से एक ही नेटवर्क में Organised Crime और Terror Financing दोनों के खतरे सामने आए. 

संदिग्ध लेन-देन की रिपोर्ट से खुला नेटवर्क

इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने में Suspicious Transaction Reports यानी संदिग्ध लेन-देन की रिपोर्ट काफी अहम साबित हुईं. इन रिपोर्ट्स की मदद से जांच एजेंसियों को कुछ खास Money Transfer Channels में पैसों के असामान्य लेन-देन का पता चला. इसके साथ ही जांच में ऐसे रास्ते और लोग भी सामने आए, जिनके संबंध High-Risk Jurisdictions, Migrant Smuggling, Vehicle Trade और Terror Financing Networks से जुड़े हुए थे.

विदेशी आतंकी लड़ाकों से भी कनेक्शन

FATF की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नेटवर्क से जुड़े कुछ लोगों के सीरिया से सीधे संबंध थे. इनमें कुछ लोगों के संबंध Foreign Terrorist Fighters यानी विदेशी आतंकी लड़ाकों से भी पाए गए.

FATF की चेतावनी

FATF की रिपोर्ट का साफ संदेश है कि हवाला और अंडरग्राउंड बैंकिंग सिर्फ अवैध पैसे को इधर-उधर करने का जरिया नहीं हैं, बल्कि इनका इस्तेमाल आतंकवादी फंडिंग के लिए भी किया जा सकता है. आतंकी संगठन इन नेटवर्क के जरिए विदेशों से पैसा हासिल कर सकते हैं, अलग-अलग देशों और इलाकों के बीच रकम पहुंचा सकते हैं और अपने ऑपरेटिव्स और सेल्स को आर्थिक मदद दे सकते हैं.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अब इन नेटवर्क में सोशल मीडिया, डिजिटल पेमेंट और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिससे जांच एजेंसियों के लिए पैसे के पूरे रास्ते को ट्रैक करना और मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें-

'...दुनिया का अंत हो तो हो': अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने क्यों की ये खतरनाक बात

श्रीकृष्ण ने धर्म की स्थापना की... जन्माष्टमी कार्यक्रम में बांग्लादेश PM, शेख हसीना की तुलना कंस से की


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorism, Terror Funding, Terror Funding Crackdown, Terror Funding Latest News, Terror Funding Probe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com