विज्ञापन

लश्कर-जैश पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, बोले- ये अनगाइडेड मिसाइल हैं, सीरिया-इराक जैसा हाल न हो जाए

Pakistan Terrorism: लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की बात करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने कहा ये हथियार उठाते हैं और हुलिए बदल लेते हैं. कभी अमेरिका की जंग लड़नी शुरू कर देते हैं, कभी अपनी जंग लड़नी शुरू कर देते हैं कभी किसी की.

लश्कर-जैश पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, बोले- ये अनगाइडेड मिसाइल हैं, सीरिया-इराक जैसा हाल न हो जाए
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा कबूलनामा (फाइल फोटो)
  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है
  • ख्वाजा आसिफ ने इन संगठनों को अनगाइडेड मिसाइल बताया जो पाकिस्तान के लिए नियंत्रण से बाहर खतरा बन गए हैं
  • उन्होंने कहा कि ये समूह हथियार उठाकर विभिन्न लड़ाइयों में भाग लेते हैं और अपनी पहचान बदल लेते हैं

आतंकवाद को नेशनल पॉलिसी बनाने वाले पाकिस्तान के लिए यही आतंकी काल बन गए हैं और यह बात वहां की हुकूमत भी जानती है. भले दुनिया के सामने अपना चेहरा बचाने के लिए वहां की सरकार और सेना झूठ बोलती रहे लेकिन कभी-कभी उसी के अंदर से किसी का कबूलनामा आ जाता है. अब खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पॉडकास्ट में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को आतंकवादी संगठन बताते हुए हमला बोला है. उन्होंने इन दोनों ही आतंकी संगठनों को अनगाइडेड मिसाइल बताया जो पाकिस्तान के लिए ही मुसीबत बन गए हैं. अनगाइडेड मिसाइल इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी हुकूमत को ही नहीं पता कि यह कहां जाकर फटेंगे.

ख्वाजा आसिफ का कबूलनामा

पाकिस्तान के हम न्यूज के एक पॉडकास्ट में जब पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने ख्वाजा आसिफ से पूछा गया कि भारत के प्रेशर में आकर पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे ग्रूप को को आतंकी संगठन घोषित कर दिया. इस पर आसिफ ने कहा कि आखिरी ईधी फाउंडेशन को आतंकवादी संगठन क्यों नहीं घोषित किया गया. आज भी जो है बेशुमार तंजीमें हैं, जो ज्यादातर कराची में सैलानी हैं, ये क्यों नहीं दहशतगर्दी में चले गए. इन्होंने तो पाकिस्तान की जनता की मदद का जिम्मा लिया हुआ है, लेकिन उसे किसी ने आतंकवादी संगठन नहीं कहा.

फिर लश्कर और जैश की बात करते हुए आसिफ ख्वाजा ने कहा, "ये लोग जो हैं वे हथियार उठाते हैं और हुलिए बदल लेते हैं. कभी अमेरिका की जंग लड़नी शुरू कर देते हैं, कभी अपनी जंग लड़नी शुरू कर देते हैं कभी किसी की." आसिफ ने इस आतंकी संगठनों को फ्रेंचाइजी बताया. उन्होंने कहा, "आप देख लें सीरिया का क्या हाल हुआ, ईराक का क्या हाल हुआ. खुदा न खास्ता कहीं हमारा भी वहीं हाल न हो. यह आपकी फौज की ताकत को कम करते हैं"

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, "हमें (पाकिस्तान) इन मिलिशिया की जरूरत नहीं है. ये अनगाइडेड मिसाइल हैं और किसी के कंट्रोल में नहीं होते. पाकिस्तान के इतिहास के 40-50 सालों ने यह साबित किया है."

यह पॉडकास्ट 15 सितंबर को रिलीज हुआ था.

यह भी पढ़ें: कश्मीरी लड़की ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, PoJK पर कह दी ये बड़ी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Terrorism, Lashkar-e-Taiba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com