विज्ञापन

Bank Open on Sunday: इस रविवार को खुले रहेंगे बैंक, RBI ने दी मंजूरी, हड़ताल से पहले 27 सितंबर को नहीं रहेगी छुट्टी

28 से 30 सितंबर तक संभावित हड़ताल को देखते हुूए RBI ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे, ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो.

Bank Open on Sunday: इस रविवार को खुले रहेंगे बैंक, RBI ने दी मंजूरी, हड़ताल से पहले 27 सितंबर को नहीं रहेगी छुट्टी
रविवार को खुलेंगे बैंक

Govt Big Decision over Bank Strike: इस महीने 28 से 30 सितंबर तक 3 दिनों की संभावित हड़ताल को देखते हुए रविवार को भी बैंक खुले रखने का फैसला लिया गया है. वित्त मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार से होने वाली बैंकों की हड़ताल से पहले रविवार को बैंकों में छु्ट्टियां नहीं रहेंगी. SBI, PNB, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक समेत पब्लिक सेक्‍टर के सभी बैंक खुले रहेंगे. साथ ही सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी खुले रहेंगे. 

सभी बैंकों में भी सामान्‍य दिनों की तरह कामकाज होता रहेगा. केंद्रीय बैंक और बैंक रेगुलेटर RBI ने भी इसकी मंजूरी दे दी है. RBI के मुताबिक, ग्राहकों की सुविधा के लिए ये फैसला लिया गया है. 

3 दिनों तक देशभर में हड़ताल का ऐलान 

दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है. 26 और 27 सितंबर को वीकेंड की छुट्टियां भी हैं. ऐसे में आम लोगों की बैंकिंग जरूरतें बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं.

सभी बैंक शाखाओं से लेकर करेंसी चेस्‍ट तक खुले रहेंगे 

वित्त मंत्रालय ने कहा, 'ये सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, ATM-लिंक ब्रांचेस और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है.

वित्त विभाग ने कहा, 'बैंक के ग्राहकों की भलाई और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.' केंद्र सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए भी कदम उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: UPI पर GST का सच क्या है? NPCI ने दूर किया कन्फ्यूजन, MDR पर लगा GST कैसे वापस मिलेगा, ये भी बताया

अब ये वीडियो देखिए 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Open Or Close, Bank Open Or Close Today, Bank Strike, Bank Strike 28 29 30 September 2026, Bank Strike 28 29 30 September
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com