सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेक की दिग्गज कंपनी Facebook ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 'Work From Home' या रिमोट वर्क का पीरियड बढ़ा दिया है. इसके पहले Google सहित कई कंपनियां वर्क फ्रॉम होम का पीरियड अगले साल तक खिसका चुकी हैं. The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की ओर से गुरुवार को घोषणा कर बताया गया कि अब कंपनी के कर्मचारी अगले साल की गर्मियों यानी जुलाई, 2021 तक घर पर रहकर काम कर सकेंगे. वहीं कर्मचारियों को इस अवधि में उनकी जरूरतों के लिए 1,000 डॉलर भी दिए जा रहे हैं.
कंपनी की प्रवक्ता ननेका नॉर्विल ने एक बयान जारी कर कहा, 'हेल्थ एक्सपर्ट्स और सरकार विशेषज्ञों की सलाह और कंपनी के अंदर भी हुई चर्चा के बाद हमने फैसला किया है कि कर्मचारी जुलाई, 2021 तक अपनी मर्जी से घर से काम कर सकेंगे. इसके अलावा हम उनकी होम ऑफिस की जरूरतों के लिए 1,000 डॉलर की राशि भी दे रहे हैं.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के कुल लगभग 48,000 कर्मचारी मार्च से ही घर से काम कर रहे हैं. कंपनी ने इसके पहले वर्क फ्रॉम होम को इस साल के अंत तक बढ़ाने की घोषणा की थी. लेकिन गुरुवार को आए नए फैसले में कंपनी ने इसे अगले साल की गर्मियों तक बढ़ाने का फैसला किया है.
बता दें कि फेसबुक इसके पहले अपनी नौकरियों को स्थायी रूप से वर्क फ्रॉम होम सिस्टम के तहत कर देने के इशारे दे चुका है. New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के फाउंडर और सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने मई में कहा था कि कंपनी अपने हजारों कर्मचारियों को स्थायी रूप से घर से काम करने का मौका दे सकती है. हालांकि, इसमें शर्त से रखी जा सकती है कि अगर वो सिलिकॉन वैली में कंपनी के ऑफिस में बैठकर काम करने के बजाय घर से काम करना पसंद करते हैं, तो उनकी सैलरी भी उस हिसाब से कम ही होगी.
ज़करबर्ग ने The Verge को मार्च में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी अगले पांच से 10 सालों में कंपनी के आधे कर्मचारियों को स्थायी रूप से घर से काम करने का मौका दे सकती है.
Video: Jio-Facebook Deal: फेसबुक ने खरीदी जियो प्लेटफार्म्स की 9.99% हिस्सेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं