विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

'अब वहीं रहो...' : जब 2 बच्चों की मां प्रेमी के लिए अड़ी, तो पति ने खुद करा दी मंदिर में शादी

परिजनों ने कोतवाली में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने की लिखित सहमति भी पुलिस को दी. उसके बाद  दोनों ने कस्बे के एक मंदिर में शादी रचा ली.

'अब वहीं रहो...' : जब 2 बच्चों की मां प्रेमी के लिए अड़ी, तो पति ने खुद करा दी मंदिर में शादी
  • बागपत के टटीरी कस्बा निवासी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली है, दोनों बालिग हैं.
  • महिला फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग में बदली और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने लगी.
  • महिला ने तीन बार अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर जाने की कोशिश की, पर परिवार ने वापस भेजा.

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली. फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और आखिरकार दोनों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना साथ जीने-मरने की कसमें खाई.

दरअसल, बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बा निवासी हरीश कश्यप की एक साल पहले फेसबुक के जरिए पिनना गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला सोनी से जान-पहचान हुई. महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई. परिजनों के बताया कि महिला तीन बार अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच चुकी थी. हर बार परिवार वालों ने समझा-बुझाकर उसे वापस भेज दिया. लेकिन मंगलवार को महिला एक बार फिर ट्रेन से सफर कर प्रेमी के घर पहुंच गई और साफ कह दिया कि अब वह अपने पति के पास वापस नहीं जाएगी.

वहीं, सूचना मिलते ही महिला का पति पीरु और उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस प्रेमी युवक को कोतवाली लेकर पहुंची, जहां महिला भी पहुंच गई और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई. घंटों चली समझाइश के बाद भी जब महिला अपने फैसले पर कायम रही, तो आखिरकार पति ने उसे यह कहते हुए प्रेमी के सुपुर्द कर दिया कि अब वह उसी के साथ रहे.

इसके बाद युवक के परिजनों ने कोतवाली में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने की लिखित सहमति भी पुलिस को दी. उसके बाद  दोनों ने कस्बे के एक मंदिर में शादी रचा ली. बुधवार सुबह शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने का फैसला किया है. कानूनन किसी तरह की जबरदस्ती की बात सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें :- रमजान में सहरी और इफ्तार के समय मस्जिदों से बजाए जाएंगे लाउडस्पीकर? जानिए विधानसभा में क्या बोली योगी सरकार


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Baghpat Marriage, Baghpat Facebook Marriage, UP News, Baghpat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com