विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2019

रिसर्च का दावा, आकाशगंगा के केंद्र में 30 लाख वर्ष से भी पहले हुआ था विस्फोट

‘एस्ट्रोफिजिकल’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि इस घटना के चलते आकाशगंगा के दोनों ध्रुवों के जरिए और बाह्य अंतरिक्ष में कोण के आकार में विकिरण का प्रवाह हुआ था.

रिसर्च का दावा, आकाशगंगा के केंद्र में 30 लाख वर्ष से भी पहले हुआ था विस्फोट
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • ब्लैक होल के पास 35 लाख वर्ष पहले भीषण ऊर्जा का विस्फोट हुआ था
  • इस घटना को ‘सेफर्ट फ्लेयर’ कहा जाता है.
  • यह सूरज की तुलना में 42 लाख गुणा अधिक शक्तिशाली था
मेलबर्न:

हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ब्लैक होल के पास 35 लाख वर्ष पहले भीषण ऊर्जा का विस्फोट हुआ था. एक रिसर्च में दावा किया गया है कि इस खगोलीय घटना के समय तक अफ्रीका में हमारे पूर्वजों ने दस्तक दे दी थी. ‘एस्ट्रोफिजिकल' पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च में कहा गया है कि इस घटना के चलते आकाशगंगा के दोनों ध्रुवों के जरिए और बाह्य अंतरिक्ष में कोण के आकार में विकिरण का प्रवाह हुआ था. इस घटना को ‘सेफर्ट फ्लेयर' कहा जाता है. 

NASA जाएगी नेशनल स्पेस साइंस कंटेस्ट जीतने वाली 10वीं की छात्रा

बता दें कि रिसर्च में शोधार्थियों ने पाया है कि इससे निकली रोशनी इतनी अधिक शक्तिशाली थी कि इसका असर मैगेलैनिक स्ट्रीम पर भी पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के एआरसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ऑल स्काय एस्ट्रोफिजिक्स इन थ्री डायमेंशन (एस्ट्रो-थ्रीडी) के प्रोफेसर जोस ब्लांड-हेथ्रोन के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के किए गए अध्ययन के मुताबिक, मैगेलैनिक स्ट्रीम आकाशगंगा से औसतन 200,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है . रिसर्च के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि यह सूरज की तुलना में 42 लाख गुणा अधिक शक्तिशाली था. यह ऐसा ही है कि कि घुप्प अंधेरे के बाद कोई प्रकाशस्तंभ की रोशनी जला दे . 

पतंजलि पर ट्वीट कर बुरे फंसे जावेद जाफरी, सोशल मीडिया पर किसी ने दी नसीहत तो किसी ने पूछी साइंस की नॉलेज

वहीं हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन से जमा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शोधार्थियों ने आकलन किया कि 30 लाख से ज्यादा साल पहले यह घटना हुई थी. क्षुद्रग्रह के कारण धरती पर 6.3 करोड़ वर्ष पहले ही डायनासोर विलुप्त हो गए थे और मानवों के पूर्वज ऑस्ट्रैलोपाइथेशियन ने अफ्रीका में कदम रख दिए थे .

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Galaxy, Explosion Occurred, 30 Million Years Ago
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com