भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज़ की सेल शुरू हो गई है. Galaxy S26 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra. सैमसंग ने इस इस सीरीज़ के साथ ही ऑडियो प्रोडक्ट्स में Samsung Galaxy Buds4 और Samsung Galaxy Buds4 Pro पेश किए गए हैं. कंपनी के अनुसार Galaxy S26 सीरीज़ को लॉन्च के बाद शानदार रिस्पॉन्स मिला है. कुल प्री-ऑर्डर भी बढ़े हैं और इसमें सबसे ज्यादा यानी करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा Galaxy S26 Ultra का रहा है.
Samsung का कहना है कि Galaxy S26 सीरीज़ उसके AI आधारित स्मार्टफोन्स की तीसरी पीढ़ी है. इन स्मार्टफोन्स में Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर्स को काम जल्दी पूरा करने में मदद करते हैं. इन AI फीचर्स में स्मार्ट सुझाव, रिमाइंडर और फोटो एडिटिंग के लिए AI टूल्स शामिल हैं.

Galaxy S26 Ultra में खास फीचर्स
Galaxy S26 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S26 Ultra है. इस फोन में एक खास Privacy Display फीचर दिया गया है जो स्क्रीन को साइड एंगल से देखने पर सीमित कर देता है यानी अगर कोई व्यक्ति आपके पास खड़ा होकर स्क्रीन देखने की कोशिश करे तो उसे साफ दिखाई नहीं देगा. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 Mobile Platform for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है.
फोटोग्राफी के मामले में भी Galaxy S26 Ultra में कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इसमें सैमसंग की लोकप्रिय नाइटोग्राफी वीडियो टेक्नोलॉजी दी गई है जो कम रोशनी में भी बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में मदद करती है.
Samsung ने भारत में Galaxy S26 सीरीज़ की शुरुआती कीमत ₹87,999 रखी है. Galaxy S26+ की कीमत ₹1,19,999 से शुरू होती है, जबकि Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,39,999 है.
वहीं, Galaxy Buds4 की कीमत ₹16,999 और Galaxy Buds4 Pro की कीमत ₹22,999 रखी गई है, यह सभी डिवाइस भारत में 11 मार्च से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

Galaxy S26 पर ऑफर्स
सैमसंग ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है जैसे Galaxy S26 Ultra के 256GB वेरिएंट पर ₹9,000 का बैंक कैशबैक या 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध है. Galaxy S26+ पर भी ₹9,000 कैशबैक मिल रहा है, जबकि Galaxy S26 के 256GB वेरिएंट पर ₹4,000 का कैशबैक दिया जा रहा है.
इसके अलावा सैमसंग कुछ बंडल ऑफर्स भी दे रहा है. अगर ग्राहक Galaxy S26 सीरीज़ का स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उन्हें Galaxy Watch Ultra और Galaxy Watch8 Classic पर ₹9,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है. साथ ही Galaxy Buds4 Pro पर ₹3,499 और Galaxy Buds4 पर ₹2,499 तक की छूट भी दी जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं