विज्ञापन

Samsung Galaxy M17e 5G आया सामने, बैटरी के साथ कीमत और फीचर्स तक जान लें सबकुछ

Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन दो रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें वाइब वॉयलेट और ब्लिट्ज ब्लू शामिल हैं.

Samsung Galaxy M17e 5G आया सामने, बैटरी के साथ कीमत और फीचर्स तक जान लें सबकुछ

Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स लॉन्च से पहले ही रिवील कर दिए हैं. यह फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. Galaxy M सीरीज के इस फोन में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और कई 5G बैंड का सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही यह फोन नए Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आएगा और इसमें कई AI फीचर्स भी शामिल होंगे.

Galaxy M17e की बड़ी स्क्रीन
Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इस स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. स्क्रीन में हाई ब्राइटनेस मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आस-पास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने-आप एडजस्ट कर लेते हैं. 

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Galaxy M17e की 6000mAh की बड़ी बैटरी
Samsung Galaxy M17e 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी के अनुसार यह बैटरी लंबे समय तक फोन चलाने में मदद करती है. वहीं, फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Galaxy M17e 5G में Android 16 पर आधारित One UI 8 दिया गया है. कंपनी का कहना है कि Galaxy M17e 5G को छह जनरेशन तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

Galaxy M17e 5G के कलर्स
Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन दो रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें वाइब वॉयलेट और ब्लिट्ज ब्लू शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com