विज्ञापन

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 FE पर मिल रही भारी छूट, जानिए पूरा ऑफर और नई कीमत

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इन दिनों Samsung Galaxy S24 FE पर बड़ी छूट मिल रही है. न सिर्फ कीमत कम हुई है, बल्कि इसके साथ कई बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से ग्राहक इस फोन को और भी कम दाम में खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 FE पर मिल रही भारी छूट, जानिए पूरा ऑफर और नई कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एस24 एफई पर भारी डिस्काउंट

Samsung Galaxy S24 FE Discount: अगर आप सैमसंग का कोई प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इन दिनों Samsung Galaxy S24 FE पर बड़ी छूट मिल रही है. न सिर्फ कीमत कम हुई है, बल्कि इसके साथ कई बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से ग्राहक इस फोन को और भी कम दाम में खरीद सकते हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो, यह समय Samsung Galaxy S24 FE को बजट में खरीदने का शानदार अवसर है. आइए जानते हैं फोन पर क्या ऑफर है और डिस्काउंट के बाद फोन की क्या कीमत रह जाती है...

डिस्काउंट के बाद कितनी होगी स्मार्टफोन की कीमत?

साल की शुरुआत में जब Samsung Galaxy S24 FE पहली बार भारत में लॉन्च हुआ था, तब इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये थी. अब यह घटकर फ्लिपकार्ट पर 35,499 रुपये हो गई है. यानी फोन को 20 हजार से भी ज्यादा छूट पर आप खरीद सकते हैं. इसके अलावा किसी क्वालिफाइंग बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 2,000 रुपये की और छूट मिल सकती है, जिससे डिस्काउंट वाली कीमत और भी ज्यादा कम हो जाएगी. Samsung Galaxy S24 FE खरीदने के लिए यह बहुत ही शानदार डील मानी जा रही है. इसे आप 8+128GB और 8+256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

स्मार्टफोन की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का बड़ा FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहद ब्राइट और साफ क्वालिटी दिखाता है. 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग बहुत स्मूद होती है और गेमिंग का एक्सपीरिएंस भी काफी बेहतर मिलता है. इसके अलावा फोन में 4,700mAh की बैटरी है, जो आराम से पूरे दिन चल जाती है. फोन चार्जिंग के लिए कंपनी ने  25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 FE में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com