विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2024

वाह क्या दोस्त है! डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जिताने के लिए एलन मस्क ने खर्च कर डाले 2200 करोड़ रुपये

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की मदद के लिए कम से कम 270 मिलियन डॉलर खर्च किए थे. जिसके साथ ही वो रिपब्लिकन के शीर्ष दाता बन गए हैं.

वाह क्या दोस्त है! डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जिताने के लिए एलन मस्क ने खर्च कर डाले 2200 करोड़ रुपये

अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जिताने के लिए 270 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपये) खर्च किए थे. जिसके साथ ही वे देश के सबसे बड़े राजनीतिक दानकर्ता बन गए हैं. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का खुले तौर पर समर्थन किया था और जमकर उनका प्रचार भी किया था. साथ ही ट्रंप के चुनाव प्रचार में खुलकर पैसे भी खर्च किए. नए संघीय दस्तावेज़ों के अनुसार स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ मस्क ने अमेरिका पीएसी को 238 मिलियन डॉलर का दान दिया था, जो एक राजनीतिक कार्य समिति है जिसकी स्थापना उन्होंने ट्रंप का समर्थन करने के लिए की थी. 

इसके अलावा 20 मिलियन डॉलर आरबीजी पीएसी को दिए थे, जो एक ऐसा समूह था जिसने गर्भपात के प्रमुख मतदाता मुद्दे पर ट्रंप की कट्टरपंथी छवि को नरम करने के लिए विज्ञापन का उपयोग किया था. वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार दान देने के मामले में एलन ने टिम मेलन को पीछे छोड़ दिया है. जिन्होंने लगभग 200 मिलियन डॉलर का दान रिपब्लिकन को दिया था और रिपब्लिकन के शीर्ष दाता थे.

मस्क को दोस्ती का मिला इनाम

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने एलन मस्क की मदद को याद रखा और उन्हें डोज़ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. दरअसल अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया विभाग बनाने का ऐलान किया था. इस विभाग का नाम डोज़ (Department of Government Efficiency, DOGE) रखा गया था. इस विभाग की जिम्मेदारी एलन मस्क के साथ-साथ विवेक रामास्वामी को दी गई है. यह विभाग सरकारी कामकाज के काम के आउटपुट को बढ़ाने के कदमों पर काम करेगा साथ ही सरकारी खर्च को कम करने पर भी काम करेगा. 

इसके अलावा अरबपति अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन, जिन्होंने मस्क की स्पेसएक्स के साथ सहयोग किया है, उन्हें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का प्रमुख नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें-शिंदे ने CM पद छोड़ा, त्यागना होगा गृह विभाग का मोह? महायुति में कैसे होगा मंत्रालयों का बंटवारा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Presidential Election, Donald Trump, Elon Musk, Elon Musk News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com