दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) के 44 अरब डॉलर में ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसमें ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल की विदाई से लेकर कई तरह की बातें हैं. हालांकि एलन मस्क के हालिया ट्वीट ने हलचल बढ़ा दी है. मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शायद कॉमर्शियल/ सरकारी यूजर्स को इसके उपयोग के लिए कीमत चुकानी पड़ सकती है. हालांकि मस्क ने यह साफ कर दिया है कि आम यूजर्स के लिए ट्विटर का उपयोग मुफ़्त होगा. दुनिया भर में बहुत से देशों की सरकारें और शीर्ष नेतृत्व का आधिकारिक रूप से ट्विटर पर अकाउंट है. आगामी दिनों में ट्विटर की पॉलिसी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा मुफ़्त रहेगा, लेकिन कॉमर्शियल/सरकारी यूजर्स को शायद थोड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Twitter will always be free for casual users, but maybe a slight cost for commercial/government users
— Elon Musk (@elonmusk) May 3, 2022
एलन मस्क के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर काफी हलचल है. इसे लेकर लोग कई तरह के ट्वीट कर रहे हैं. कई समर्थन में तो कई लोग विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं.
Twitter के नए CEO की खोज में लगे एलन मस्क, पराग अग्रवाल का जाना तय: रिपोर्ट
बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को हाल ही में एलन मस्क ने खरीदा है. इसके लिए 44 अरब डॉलर में डील हुई है. वर्तमान में ट्विटर के सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि पराग अग्रवाल की विदाई तय है और मस्क ट्विटर का नया सीईओ खोज रहे हैं.
एलन मस्क बने ट्विटर के नए बॉस, 44 अरब डॉलर में फाइनल हुई डील | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं