विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

मिस्र में 15 आतंकवादियों को फांसी दी गई

मिस्र में 15 आतंकवादियों को फांसी दे दी गई. ये आतंकवादी 2013 में देश के पूर्वोत्तर में हुए एक हमले के दोषी थे, जिसमें नौ सुरक्षाकर्मी मारे गए थे.

Also Read in
मिस्र में 15 आतंकवादियों को फांसी दी गई
प्रतीकात्मक तस्वीर.
काहिरा: मिस्र में 15 आतंकवादियों को फांसी दे दी गई. ये आतंकवादी 2013 में देश के पूर्वोत्तर में हुए एक हमले के दोषी थे, जिसमें नौ सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि 11 दोषियों को बुर्ज अल-अरब कारागार में फांसी दी गई, जो अलेक्जेंड्रिया के दक्षिण पश्चिम में 55 किलोमीटर दूर स्थित है. बाकी चार दोषियों को वादी अल-नतरुन कारागार में फांसी दी गई. यह कारागार काहिरा से पश्चिम कोई 120 किलोमीटर दूर स्थित है.

यह भी पढ़ें : पेशावर स्‍कूल हमला मामले में शामिल चार आतंकियों को फांसी पर लटकाया गया

सभी कैदी आठ सैनिकों और एक अधिकारी की हत्या करने के लिए दोषी ठहराए गए थे. इन सभी ने उत्तर सिनाई क्षेत्र की राजधानी, अल-आरिश शहर में एक सैन्य चौकी पर हमला किया था. एक सैन्य अदालत ने जून 2015 में 15 लोगों को दोषी ठहराया था और एक अपीली अदालत ने इस वर्ष 13 नवंबर को फैसले को बरकरार रखा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egypt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com