नेपाल में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. ये झटके शनिवार तड़के महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है. नेपाल में भूकंप के ये झटके भारतीय समयानुसार सुबह 3.59 मिनट पर महसूस गिए गए है. भूंकप के झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि, शनिवार सुबह आए भूकंप में अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

नेपाल में क्यों आते हैं इनते भूकंप?
जानकार मानते हैं कि नेपाल में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह है हिमालय रेंज में टेक्टोनिक प्लेट का अस्थिर होना. इन टेक्टोनिक प्लेट्स में जैसे ही मूवमेंट होती है और ये आपस में टकराते हैं तो इससे नेपाल जो कि हिमालय का तराई क्षेत्र है, में भूकंप के झटके महसूस होते हैं. 2015 में आए विनाशकारी भूकंप भी इसी टेक्टोनिक एक्टिविटी का नतीजा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2023 में भी महसूस किए गए थे भूकंप के तेज झटके
नेपाल में बीत कुछ सालों में भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए. पिछले साल यानी 2023 के अप्रैल में दोखला जिले के सूरी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस समय भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी. इसी महीने दो बार और भूकंप के झटके महसूस किए ग. एक बार भूकंप की तीव्रता 4.8 और दूसरी बार इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई थी.

2015 में आया था विनाशकारी भूकंप
नेपाल में बीते कुछ सालों में आए अगर भूकंप की बात करें तो 2015 में आया भूकंप सबसे खतरनाक माना जाता है. 2015 में अप्रैल में आए उस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी. जबकि उस भूकंप में 9 हजार लोगों की जान चली गई थी. उस भूकंप में 22 हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे. भूकंप कितना भयानक था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उस भूकंप की वजह से नेपाल में 8 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं