- नेपाल त्रासदी के बाद तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप आया है.
- भूकंप का केंद्र 10 KM गहराई में था.
- नेपाल में अब तक 1000 से ज्यादा मौतें, 4000 लोग लापता बताए जा रहे हैं.
गुरुवार, 3 अगस्त को तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 5 तीव्रता का भूकंप आया. यह भूकंप नेपाल में हुई तबाही के एक हफ्ते बाद आया है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था. अभी तक किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 26 अगस्त को नेपाल बॉर्डर के पास तिब्बत में ग्लेशियर टूटने से आई जबरदस्त बाढ़ से पहाड़ी इलाके के कई कस्बों और घाटियों में भारी तबाही मच गई. नेपाल त्रासदी के बाद गुरुवार तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही चार हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज में लोगों को भागने की कोशिश करते हुए देखा गया. जबकि पानी और मलबे की लहरें इमारतों को निगल रही थीं, पुलों और बिजली की लाइनों को तोड़ रही थीं और पेड़ों, बड़े पत्थरों और गाड़ियों को बहा ले जा रही थीं.
इंटरएक्टिव में देखें: पहाड़ों पर ऐसा क्या हुआ कि नेपाल में मच गई तबाही?
फिर से बाढ़ का खतरा बरकरार!
पीटीआई के मुताबिक, नेपाल में भोटेकोशी नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से फिर से बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है. हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग के बाढ़ पूर्वानुमान डिवीजन की टेक्नीशियन सरस्वती बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को भोटेकोशी नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. इससे भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के साथ-साथ रसुवा और नुवाकोट जिलों से बहने वाली छोटी नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं