विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2013

जापान : टोक्यो में महसूस हुआ भूकंप, सूनामी का खतरा नहीं

जापान : टोक्यो में महसूस हुआ भूकंप, सूनामी का खतरा नहीं
टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कहा जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर यह भूकंप 6.2 मापा गया है। वहीं, मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इस भूकंप के बाद सूनामी की आशंका नहीं है।

सरकारी एजेंसी के अनुसार किसी भी परमाणु रिएक्टर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। टोक्यो में ही इस भूकंप का केंद्र था और करीब आधे मिनट से कंपन महसूस की गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, भूकंप, 2013, Earthquake In Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com