विज्ञापन

DA Hike: आठ फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी, इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों को सितंबर से ही बढ़कर मिलेगी सैलरी

सरकार ने महंगाई भत्ते की नई दर 1 सितंबर 2026 से लागू करने का फैसला किया है. यानी सितंबर 2026 के वेतन के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा.

DA Hike: आठ फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी, इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों को सितंबर से ही बढ़कर मिलेगी सैलरी
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी DA में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में 23 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.आदेश के मुताबिक पंजाब सरकार के कर्मचारियों को अब 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा. इससे पहले कर्मचारियों को 42 प्रतिशत की दर से DA दिया जा रहा था.

सितंबर के महीने से जोड़कर मिलेगा

सरकार ने महंगाई भत्ते की नई दर 1 सितंबर 2026 से लागू करने का फैसला किया है. यानी सितंबर 2026 के वेतन के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा. पंजाब सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए DA की मौजूदा दर में 8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.

वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश की प्रतियां सभी विभागों के प्रमुखों, डिविजनल कमिश्नरों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और पंजाब विधानसभा के सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी हैं.

इसके अलावा आदेश की जानकारी अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) पंजाब, अकाउंटेंट जनरल (ए एंड ई) पंजाब और सभी जिला ट्रेजरी अधिकारियों तथा ट्रेजरी अधिकारियों को भी भेजी गई है.

मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी 

पिछले दिनों मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों के साथ मीटिंग की थी और मीटिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर जानकारी दी थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एक्स' अकाउंट पर कहा था, 'आज कर्मचारी और पेंशनर संगठनों के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई. कर्मचारी हमारे परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी भलाई को ध्यान में रखते हुए हमने तुरंत महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.'

ये भी पढ़ें: 8 महीने, 11 करोड़ पैसेंजर्स... इंडिगो, एयर इंडिया की भरी झोली पर 1.91 करोड़ यात्री इन 2 वजहों से रहे परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA Hike, DA Hike 2026, Punjab Government, Bhagwant Maan Govt, Salary Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com