विज्ञापन
This Article is From May 02, 2011

दुबई में सामुदायिक सहायता से दो भारतीय रिहा

दुबई में जेल में बंद दो भारतीयों को स्थानीय कल्याण समूह के प्रयासों के बाद रिहा कर दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: दुबई में जेल में बंद दो भारतीयों को स्थानीय कल्याण समूह के प्रयासों के बाद रिहा कर दिया है। दुबई स्थित भारतीय समुदाय कल्याण समिति के के कुमार ने एक बयान में बताया, हमें सूचित करते हुए काफी खुशी हो रही है कि दोनों भारतीयों ने 100,000 दिरहम चुका दिया है। उन्हें दोषी मानकर प्रत्येक को राशि चुकाने का आदेश दिया था। गुरमेल सिंह को केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया और समिति के हस्तक्षेप के बाद दूसरे भारतीय सुदेश के यात्रा पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया। सिंह को तब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जब एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद इरफान पर उनका क्रेन गिर पड़ा था और बाद में उसकी मृत्यु हो गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुबई, भारतीय, रिहा, Dubai, Indians, Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com