प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत का पांचवा सीजन देखने के लिए लगता है कि फैंस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी क्योंकि नई प्रधान क्रांति देवी की शर्त पर बनराकस ने एक और ट्विस्ट ला दिया है. हालांकि लगता है कि पंचायत के फैंस फुलेरा को वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं! बनराकस (दुर्गेश कुमार) की पत्नी और नई प्रधान क्रांति देवी (सुनीता राजवर) ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए पहले 1 करोड़ हार पहनाने की मांग की थी, जिसे फैंस ने भी मिलकर कुछ ही समय में यह लक्ष्य पूरा कर दिया. लेकिन अब इस शर्त को बनराकस ने फिर एक नया ट्विस्ट दिया है.
पंचायत 5 का रिलीज अपडेट
प्राइम वीडियो के नए इंस्टाग्राम पोस्ट पर बनराकस यानी दुर्गेश कुमार ने एक बार फिर अपनी शर्त बदल दी! फुलेरा के नए पावर सेंटर बन चुके बनराकस ने अब पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए 10 करोड़ हार पहनाने की नई मांग रख दी है. फुलेरा लौटने के लिए फैंस का उत्साह साफ नजर आ रहा है. लेकिन अब सवाल यह है कि क्या बनराकस आखिरकार मान जाएंगे या फिर उनकी कोई नई मांग सामने आएगी?
इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस का गुस्सा बढ़ गया है और वह बनराकस और क्रांति देवी के इस पोस्ट पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और प्राइम वीडियो पर पंचायत सीजन 5 को जल्द रिलीज करने की गुजारिश कर रहे हैं. हालांकि बनराकस की बढ़ती मांग के बीच क्या फैंस 10 करोड़ हार पहनाएंगे और पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट अनलॉक करवा पाएंगे. यह देखना मजेदार होगा. इसके अलावा मंजू देवी और उनकी बेटी ने भी बनराकस की इस डिमांड पर नाराजगी जाहिर की है.
पंचायत 5 में क्या होगा?
जैसा कि पंचायत सीरीज के फैंस जानते हैं कि चौथे सीजन में मंजू देवी, क्रांति देवी से चुनाव हार गई हैं, जिसके बाद सचिव जी की नौकरी बची रहती है या नहीं और प्रहलाद चाचा और मंजू देवी और एक्स प्रधान जी का क्या होता है. यह देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें- Panchayat Season 5 Release: पंचायत की रिलीज डेट का बनराकस ने दिया अपडेट, फैंस बोले- जालिम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं