अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि कनाडा के लिए 51वां अमेरिकी राज्य बनना "एक महान विचार" होगा, उन्होंने सोशल मीडिया पर मजाकिया लहजे में कहा कि "कई कनाडाई" इस विचार का स्वागत करते हैं, क्योंकि कनाडा राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहा है. ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,"कई कनाडाई चाहते हैं कि कनाडा 51वां राज्य बने. उन्हें टैक्स और सैन्य सुरक्षा के मामले में बड़ा लाभ होगा. उन्होंने आगे लिखा कि मुझे लगता है यह एक अच्छा विचार है.
गौरतलब है कि एक दिन पहले ट्रंप ने कनाडा की वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ पार्टी में उत्पन्न संकट पर तंज कसा था। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को "कनाडा का गवर्नर" कहा और यह भी टिप्पणी की कि फ्रीलैंड का व्यवहार कनाडाई नागरिकों के हित में सही निर्णय लेने के लिए उपयुक्त नहीं था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कनाडा के साथ बढ़ेगा टकराव?
इधर अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'टैरिफ धमकी' के बाद कनाडा की संघीय सरकार ने सीमा सुरक्षा और इमिग्रेशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है. हाल ही में ट्रंप ने घोषणा की कि वह जनवरी में अपने पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. यह तब तक लागू रहेगा जब तक कि वे अपने देशों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स, खास तौर से फेंटानाइल के प्रवाह को न रोक दें.

पब्लिक सेफ्टी कनाडा के बयान के मुताबिक, नई योजना में जो प्रमुख बातें है, उनमें - फेंटेनाइल तस्करी का पता लगाना और उसे बाधित करना, कानून प्रवर्तन के लिए नए उपकरण, परिचालन समन्वय को बढ़ाना, सूचना साझाकरण को बढ़ाना शामिल हैं.
कई मामले में अमेरिका पर कनाडा की निर्भरता है
कनाडा अमेरिका पर कई क्षेत्रों में निर्भर है, कनाडा की निर्भरता विशेष रूप से आर्थिक और सुरक्षा पहलुओं में अधिक है.कनाडा का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार अमेरिका है.कनाडा का लगभग 75% निर्यात अमेरिका को जाता है, जिसमें तेल, प्राकृतिक गैस, लकड़ी, और खनिज जैसे प्रमुख उत्पाद शामिल हैं.कनाडा और अमेरिका ने मिलकर उत्तरी अमेरिका की हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए NORAD (North American Aerospace Defense Command) बनाया है. नाटो के तहत, दोनों देश सैन्य साझेदारी में जुड़े हुए हैं. कनाडा अमेरिका पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रहा है, विशेष रूप से व्यापार में विविधीकरण के माध्यम से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर टकराव की आशंका है.
ये भी पढ़ें-:
भारत-अमेरिका संबंध बहुत अच्छे स्तर पर हैं, ट्रंप प्रशासन में भी ऐसे ही रहने की उम्मीद: बाइडन प्रशासन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं