विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2019

अमेरिका के राष्ट्रपति बोले- हमें चीन की जरूरत नहीं, उनके बिना भी हम होंगे बेहतर

डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग पर हमला बोलते हुए चीन की ओर से नए शुल्क लगाने की योजना पर त्वरित जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया.

अमेरिका के राष्ट्रपति बोले- हमें चीन की जरूरत नहीं, उनके बिना भी हम होंगे बेहतर
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
  • अमेरिका के राष्ट्रपति बोले- हमें चीन की जरूरत नहीं
  • उनके बिना भी हम होंगे बेहतर: डोनाल्ड ट्रंप
  • ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों से चीन छोड़ने को भी कहा
अमेरिका:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बीजिंग पर हमला बोलते हुए चीन (China) की ओर से नए शुल्क लगाने की योजना पर त्वरित जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया. ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों से चीन छोड़ने को भी कहा. ट्रंप ने कहा, 'हमें चीन की जरूरत नहीं है. अगर ईमानदारी से कहूं तो हम उनके बिना बहुत बेहतर होंगे.' व्यापार युद्ध पहले ही अमेरिका की प्रगति की रफ्तार कम कर चुका है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कमज़ोर किया है और शेयर बाजारों की भी हालात खराब की है. ट्रंप ने कहा, 'हमारे देश को इतने सालों में चीन में खरबों डॉलरों का नुकसान हुआ है. उन्होंने एक साल में अरबों डॉलर की कीमत पर हमारी बौद्धिक संपदा को चुराया है और वे यह जारी रखना चाहते हैं, लेकिन मैं यह नहीं होने दूंगा.'

कश्मीर पर 'करीब से नजर' रख रहा है US, PM मोदी से मुलाकात के दौरान ट्रंप जानेंगे तनाव कम करने की योजना- अधिकारी

उन्होंने कहा, 'हमारी महान अमेरिकी कंपनियों को आदेश दिया जाता है कि वे चीन का विकल्प देखना शुरू कर दें और वे वापस देश आने का भी विकल्प रखें और अमेरिका में अपने उत्पाद बनाएं. इससे पहले चीन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह अमेरिका से आयात किए जाने वाले 75 अरब डॉलर के उत्पादों पर दस प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाएगा.'

VIDEO: कश्मीर मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की मध्यस्थता की पेशकश

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, China, America, Xi Jinping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com