अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को मेक्सिको (Mexico) पर टैरिफ लगाए जाने को बातचीत के बाद एक महीने के लिए रोक दिया है. हालांकि इस मुद्दे पर कनाडा के साथ चल रही बातचीत में अभी किसी भी तरह की सफलता नहीं मिली है. इसके बाद ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंका पैदा हो गई है.
डोनाल्ड ट्रंप और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने सोमवार को बातचीत के बाद टैरिफ रोकने की घोषणा की. हालांकि इससे पहले दोनों राष्ट्रपतियों के बीच अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर 10 हजार सैनिकों की तैनाती पर भी सहमति बनी है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर कहा कि "बहुत दोस्ताना बातचीत" के बाद वह "एक महीने की अवधि के लिए प्रत्याशित टैरिफ को तुरंत रोकने पर सहमत हुए."
ट्रंप के साथ अच्छी बातचीत हुई: शीनबाम
शीनबाम ने टैरिफ पर रोक की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी "राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारे संबंधों और संप्रभुता के लिए बहुत सम्मान के साथ अच्छी बातचीत हुई."
उन्होंने कहा, ट्रंप मेक्सिको में अमेरिकी हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए और प्रयास करने पर सहमत हुए.
उधर, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भी बात की थी और उन्हें फिर से बात करनी थी. हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा कि ओटावा के साथ बातचीत अच्छी नहीं चल रही थी.
मेक्सिको-कनाडा के साथ चीन पर भी टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (1 फरवरी) को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें उन्होंने मेक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाया गया. कनाडा से आने वाले सामानों पर भी 25% टैरिफ लगाया गया है, लेकिन कनाडा के ऊर्जा संसाधनों पर 10% टैरिफ ही लगेगा. इस ऑर्डर में चीन से आयात पर भी 10% टैरिफ लगाया गया है. यह आदेश मंगलवार आधी रात को प्रभावी होने वाला था. हालांकि उससे पहले यह घटनाक्रम सामने आया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह कदम अवैध इमिग्रेशन और ड्रग्स तस्करी के बारे में उनकी चिंताओं को लेकर उठाया गया है. रिपब्लिकन नेता ने इन दो मुख्य मुद्दों को अपने चुनावी अभियान का आधार बनाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं