विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2019

व्हाइट हाउस में हुई सोशल मीडिया समिट, डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं दिया फेसबुक, ट्विटर और गूगल को न्यौता

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सोशल मीडिया शिखर सम्मेलन के दौरान रिपब्लिकन विचारों और अमेरिकी लोगों को उन्हें फालों करने से रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों खासकर ट्विटर की जमकर आलोचना की.

व्हाइट हाउस में हुई सोशल मीडिया समिट, डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं दिया फेसबुक, ट्विटर और गूगल को न्यौता
  • ट्रंप ने सोशल मीडिया कंपनियों की जमकर की बुराई
  • खासतौर पर ट्विटर की की आलोचना
  • फॉलोअर कम होने से नाराज थे अमेरिकी राष्ट्रपति
वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सोशल मीडिया शिखर सम्मेलन के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्मो खासकर ट्विटर की जमकर आलोचना की. उन्होंने रिपब्लिकन विचारों और अमेरिकी लोगों को उन्हें फालों करने से रोकने के लिए यह नाराजगी जताई है. शिखर सम्मेलन गुरुवार को शुरू होने वाला था. इस दौरान ट्विटर करीब एक घंटे तक धीमा रहा. हालांकि यह परेशानी 'इंटरनल कन्फिगरेशन चेंज' की वजह से थी, जिसे राष्ट्रपति के शिखर सम्मेलन के संबोधन शुरू करने के समय तक ठीक कर लिया गया.  खास बात यह है कि इस शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए ट्विटर, फेसबुक या गूगल के किसी प्रतिनिधि को आमंत्रण नहीं दिया गया था. 

अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना, तो कुमार विश्वास ने दिया ये जवाब

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर नए सिरे से हमला करते हुए ट्रंप ने शिकायत की कि उनके फालोवर की संख्या प्लेफार्म पर अस्थिर है और फालोवरों की संख्या कम हो रही है.  ट्रंप ने कंजर्वेटिव व अपने धुर समर्थकों के एक समूह से कहा, "लोग हमारे पास आते हैं, कहते हैं सर हम आपको फालो करना चाहते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाते हैं."

वीडियो में पूर्व महिला कर्मचारी को किस करते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, वकील बोले- यह एक इनोसेंट बातचीत थी

उन्होंने कहा, "मेरे पास लाखों लोग हैं, इतने सारे लोग कि मैं विश्वास नहीं कर सकता, लेकिन मैं जानता हूं कि हमें ब्लॉक किया गया है. लोग मुझसे कहते हैं कि सर मैं आपको फालो करना चाहता हूं, लेकिन मैं आपको फालो नहीं कर सकता."

ट्विटर ने बीते साल फर्जी अकांउट को हटाने की प्रक्रिया में बहुत से अकांउट हटा दिए थे. इस दौरान ट्रंप के भी लगभग तीन लाख फालोवर कम हो गए थे.  (इनपुट-आइएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Social Media Summit, Facebook, Twitter, Google, White House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com