मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को अमेरिका भारत को सौंपने जा रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा को भारत में न्याय का सामना करना होगा. ट्रंप ने ये ऐलान व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया. ट्रंप के इस फैसले पर पीएम मोदी ने खुशी जताई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 26/11 मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी देना दोनों के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. तहव्वुर राणा पर 2008 के मुंबई हमले में साजिश रचने का आरोप है. उस पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को समर्थन देने का भी आरोप हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रशासन ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के दोषी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. उसे भारत जाकर न्याय का सामना करना होगा."
'आतंकवाद से लड़ने पर सहयोग'
ट्रंप के इस ऐलान के बाद पीएम मोदी ने कहा," आतंकवाद से लड़ने पर हम सहयोग करेंगे. मौजूदा दौर में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है. मुंबई में 26/11 हमले के दोषी आतंकवादी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का फैसला लेने के लिए मैं राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी हूं. हमारे देश की न्यायपालिका उसे न्याय के कटघरे में लाएगी.
लंबे समय से हो रही तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मांग
बता दें कि भारत लंबे समय से तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था. अब अमेरिका उसके प्रत्यर्पण के लिए राजी हो गया है. तहव्वुर राणा फिलहाल अमेरिका की एक जेल में बंद है. इससे पहले US सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी 2024 को तहव्वुर के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी. कोर्ट ने इस मामले में उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका को भी खारिज कर दिया था. बता दें कि तहव्वुर को साल 2009 में FBI ने अरेस्ट किया था.
कौन है तहव्वुर राणा?
तहव्वुर राणा 2008 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है. वह पाकिस्तानी मूल का है और कनाडाई नागरिक है. वह पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली के साथ जुड़ा है. हेडली भी मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपियों में से एक है. मुंबई आतंकी हमले को लेकर दायर चार्जशीट के मुताबिक, तहव्वुर पर हेडली और अन्य आतंकियों संग मिलकर मुंबई हमले को अंजाम देने में मदद का आरोप है. वह लंबे समय से लॉस एंजेलिस की एक जेल में बंद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं