विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2015

गाय बनी धर्मनिरपेक्ष नेपाल की राष्ट्रीय पशु

गाय बनी धर्मनिरपेक्ष नेपाल की राष्ट्रीय पशु
प्रतीकात्मक तस्वीर
काठमांडू: नेपाल के नए धर्मनिरपेक्ष संविधान में गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। गाय को हिंदू धर्म में पवित्र पशु का दर्जा प्राप्त है।

नेपाली कांग्रेस के महासचिव कृष्ण प्रसाद सितौला ने काठमांडू पोस्ट को बताया, 'हिंदू समर्थकों के लिए हमने गाय को अपना राष्ट्रीय पशु बनाया है। अब गाय को संवैधानिक संरक्षण मिल गया है और गोहत्या पर पाबंदी भी लगा दी गई है। पहली संविधान सभा से यह प्रावधान हटा दिया गया था, लेकिन हम इसे वापस लेकर आए हैं।' सितौला ने नेपाल की शांति एवं संविधान का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में एक प्रमुख वार्ताकार की भूमिका निभाई है।

नेपाल में वर्षों की राजनीतिक तकरार के बाद रविवार को नए संविधान को स्वीकार किया गया था। कुछ सांसदों ने एक सींग वाले गैंडे को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com