विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2012

कांगो आयुध डिपो विस्फोट में मरने वालों की संख्या 240 हुई

कांगो की राजधानी ब्रैजाविल में रविवार को आयुध डिपो में हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 240 हो गई है। बुधवार को एक मीडिया रपट में यह जानकारी दी गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मास्को: कांगो की राजधानी ब्रैजाविल में रविवार को आयुध डिपो में हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 240 हो गई है। बुधवार को एक मीडिया रपट में यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रविवार को ब्रैजाविल स्थित सेना की आयुध डिपो में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग जाने से कई भीषण बम धमाके हुए। धमाकों के कारण नजदीक के दो गिरजाघरों सहित सैंकड़ों इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना के वक्त गिरजाघरों में भारी संख्या में लोग प्रार्थना कर रहे थे।  

कांगो के सरकारी रेडियो ने आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर 246 लोगों के मरने की सूचना दी है। धमाकों के परिणामस्वरूप 2000 से ज्यादा लोग जख्मी है, जबकि 5,000 लोगों के आशियाने नष्ट हो गए।

समाचार एजेंसी 'अफ्रीकन प्रेस' के मुताबिक गैर-सरकारी आंकड़ों के अनुसार गंभीर रूप से घायल लोगों के दम तोड़ने के कारण मरने वालों की संख्या 250 से अधिक हो सकती है।

एक अस्पताल के मुर्दाघर अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि धमाकों में नष्ट हुए घरों के मलबे के नीचे अब भी कई सारे शव हो सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congo Blasts, 240 Dead, कांगो धमाका, आयुध डिपो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com