विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2011

चीन में भूकंप के झटके हुए महसूस

भूकंप का केंद्र शहर से 24.7 किलोमीटर उत्तर और 97.9 किलोमीटर पूर्व में था। पहले झटके के ठीक एक मिनट बाद दूसरा झटका महसूस किया गया।
बीजिंग: चीन के युन्नान प्रांत में रविवार को भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। पहले झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 और दूसरे की 3.4 मापी गई। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर ने बताया कि भूकंप का पहला झटका सुबह सात बजकर 33 मिनट पर यिंगजियांग शहर में महसूस किया गया। इसका केंद्र शहर से 24.7 किलोमीटर उत्तर और 97.9 किलोमीटर पूर्व में था। पहले झटके के ठीक एक मिनट बाद दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यिंगलियांग काउंटी में ही शनिवार को 4.6 वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूकंप, चीन, युनान, अर्थक्वेक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com