- बीजिंग में आयोजित 2026 की वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में एक ह्यूमॉयड रोबोट अचानक कंट्रोल से बाहर चला गया
- रोबोट का रिमोट कंट्रोल से कनेक्शन टूटने के कारण वह पीछे गिरकर हाथ-पैर तेजी से पटकने लगा
- रोबोट की हरकत देख सोशल मीडिया पर कह रहे कि ऐसा लग रहा जैसे किसी बच्चे को गुस्सा आ गया है, वह हाथ-पैर पटक रहा
हम इंसान रोबोट को देखकर लोग सोच रहे थे कि अब मशीनें इंसानों की तरह काम करने लगी हैं... लेकिन बीजिंग की एक प्रदर्शनी में एक रोबोट ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग टेक्नोलॉजी से ज्यादा उसकी हालत देखकर हंसने लगे. रोबोट अचानक जमीन पर गिरा और हाथ-पैर ऐसे पटकने लगा, जैसे किसी बच्चे को जोर का गुस्सा आ गया हो. कोई उसे पकड़ रहा था, कोई कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रोबोट रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था. मामला इतना अजीब था कि इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
आखिर वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में हुआ क्या?
2026 की वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में यह इंसानी शक्ल वाला रोबोट यानी ह्यूमॉयड अपनी खूबियां दिखाने के लिए लाया गया था. बीजिंग में हो रही इस कॉन्फ्रेंस में रोबोट आधुनिक इंसान जैसे रोबोट की क्षमता दिखा रहा था, तभी उसमें अचानक गड़बड़ी आ गई. बताया जा रहा है कि रोबोट का रिमोट कंट्रोल से कनेक्शन टूट गया. इसके बाद वह पीछे की तरफ गिर गया और अपने हाथ-पैर तेजी से हिलाने लगा. उसकी हरकतें ऐसी लग रही थीं जैसे किसी इंसान को मिर्गी का दौरा पड़ गया हो या कोई बच्चा गुस्से में जमीन पर हाथ-पैर पटक रहा हो. वहां मौजूद लोग यह देखकर हैरान भी हुए और कुछ लोग हंसने भी लगे.
🇨🇳 A robot lost control in front of everyone at Beijing's 2026 World Robot Conference, footage shows the machine thrashing hard on the floor after its remote reportedly died.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 20, 2026
Operators rushed in and it still struggled to power down.
One moment it was a polished showcase, the…
यह भी पढ़ें: Usain Bolt से भी तेज भागता है ये ह्यूमनॉइड रोबोट.. चीन ने बना दिया
वैसे मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. रोबोट को संभालने के लिए उसके साथ काम कर रहे लोग तुरंत वहां पहुंचे. कई इंजीनियरों ने मशीन को पकड़ने और उसका कंट्रोल वापस लेने की कोशिश की. लेकिन वे उसे तुरंत बंद नहीं कर पा रहे थे. वीडियो में रोबोट प्रदर्शनी वाली जगह पर बार-बार हाथ-पैर पटकता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग इस अजीब नजारे को देख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस घटना पर मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “ये तो गुस्से में हाथ-पैर पटकते बच्चे जैसा लग रहा है.”
गौरतलब है कि 2026 की वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में रोबोट बनाने वाली कंपनियां, रिसर्च करने वाले लोग और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की नई तकनीकों को दिखाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं