चीन (China) ने 90 लाख निवासियों वाले एक औद्योगिक शहर (Industrial City) को फिर से लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया है. चीन में मंगलवार को एक दिन में 4,000 से अधिक कोविड केस (Covid19 cases) मिले थे. चीन की "ज़ीरो-कोविड" पॉलिसी (Zero Covid Policy) को ओमिक्रॉन की लहर (Omicron Wave) से बड़ी चुनौती मिल रही है. चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में 4,770 नए संक्रमणों को रिपोर्ट किया था. इनमें से अधिकतर संक्रमण उत्तरपूर्वी प्रांत जिलिन में मिले हैं. पास ही के लियओनिंग प्रांत में शेनयांग शहर को लॉकडाउन करने के सोमवार रात आदेश दिए गए. चीन हाल ही के हफ्तों में वायरस क्लस्टर्स की रोकथाम के लिए तेजी से काम किया है और इसमें एक तरफ अति स्थानीय लॉकडाउन (Hyper Local Lockdown)लगाए जा रहे हैं, दूसरी तरफ कोरोना की मास टेस्टिंग की जा रही है और तो तीसरी ओर पूरे शहरों को भी ज़रूरत पड़ने पर बंद किया जा रहा है. चीन में पूरे एक साल बाद शनिवार को कोरोना से दो मौतें हुईं.
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लगातार लॉकडाउन के कारण देश के विकास पर असर पड़ सकता है. उनका कहना है कि चीन को स्वास्थ्य संकट और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ज़रूरतों के बीच संतुलन बनाने की ज़रूरत है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शेनयांग में कार निर्माता BMW की बड़ी फैक्ट्रियां हैं. यहां मंगलवार को कोरोना के 47 नए मामले मिले. यहां सभी हाउसिंग सोसायटीज़ को लॉकडाउन कर दिया गया है और निवासियों को 48 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बिना सोसायटी छोड़ने की इज़ाज़त नहीं है.
पिछले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना महामारी के असर को अर्थव्यवस्था पर कम से कम रखने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया था, लेकिन उन्होंने अधिकारियों ने ज़ीरो कोविड एप्रोच पर बने रहने के लिए भी कहा था.
साल 2019 में चीन के वुहान शहर में वायरस की उत्पत्ति के बाद से अब तक देश में कुल 4,638 लोगों की मौत हो चुकी है.
देश में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के मामलों में जबरदस्त इजाफा हुआ है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी जिओ याहुई ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया जिन दो लोगों की मौत हुई है वे बुजुर्ग रोगी थे और वे अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे. उन्होंने बताया कि इनमें से एक को कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया था.
चीन में शनिवार को संक्रमण के 2,157 नए मामले सामने आए, जो संक्रमण के सामुदायिक प्रसार से जुड़े हैं. इनमें से अधिकतर मामले जिलिन प्रांत से सामने आए। संक्रमण के प्रसार को राकने के लिए जिलिन प्रांत में यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं और लोगों को यात्रा के लिए पुलिस की अनुमति लेना अनिवार्य बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं