विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

चीन ऐसा जासूसी विमान विकसित कर रहा है, जो सीधे विमानवाहक पोत से उड़ान भरेगा

चीन अपने विमानवाहक पोत से संचालित होने वाला एक नया जासूसी विमान विकसित कर रहा है.

Also Read in
चीन ऐसा जासूसी विमान विकसित कर रहा है, जो सीधे विमानवाहक पोत से उड़ान भरेगा
एफ - 35 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो)
बीजिंग: चीन अपने विमानवाहक पोत से संचालित होने वाला एक नया जासूसी विमान विकसित कर रहा है. दुश्मन के विमानों का पता लगाने के लिए इसे एक रडार प्रणाली से जोड़ा जाएगा.  हांगकांग से प्रकाशित होने वाले ‘साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट’ की शनिवार की खबर के मुताबिक सरकारी मीडिया ने पहली बार सोमवार को यह पुष्टि की है कि चीन विमान वाहक पोत से संचालित होने वाला अपना प्रथम पूर्व चेतावनी वाला विमान बना रहा है, जिसका नाम केजे- 600 है.

यह भी पढे़ं - चीनी सेना ने कहा- डोकलाम गतिरोध जैसी घटना से बचने के लिए सबक ले भारत

पिछले साल जापान और एशिया - प्रशांत क्षेत्र के अन्य हिस्सों में स्थित अपने ठिकानों पर अमेरिका द्वारा एफ - 35 लड़ाकू विमानों को तैनात किए जाने के मद्देनजर यह घोषणा की गई है.  बीजिंग के सैन्य विशेषज्ञ ली जी ने बताया कि नया जासूसी विमान हवा में एक कमान केंद्र भी बन सकता है. 

VIDEO: डोकलाम में चीनी जमावड़ा बढ़ा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, China Spy Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com