ताइवान (Taiwan) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन (China) ने गुरुवार को ताइवान के नज़दीक समुद्र में कई "बैलिस्टिक मिसाइल" (Ballistic Missiles) दागी हैं. चीन ताइवान को समुद्र में घेर कर अपना सैन्य अभ्यास कर रहा है. ताइवान ने इसे "क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाला विवेकहीन कदम" बताया है. चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने भी मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान यात्रा से भड़के चीन ने ताइवान को धमकाने के लिए मंगलवार से रविवार तक लाइव-फायर सैन्य अभ्यास की घोषणा की थी.
Breaking:- #CHINA'S military fires PCL191 ballistic missile (MLRS) across #TAIWAN strait. pic.twitter.com/TZR8iXLlyv
— Azeem Hussain (@AzeemCryTra) August 4, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिंगतान द्वीप पर मौजूद एएफपी के पत्रकार ने कहा कि उन्होंने कई छोटी मिसाइल आसमान में उड़ते हुए हुए देखीं. मिसाइलों ने सफेद धुंआ छोड़ा और धमाके की तेज़ आवाजें आईं. एएफपी के पत्रकार ने कहा कि वो मिसाइलों की पहचान तो नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने करीब के सैन्य ठिकानों से छोड़ा गया था.
ताइवान की सेना ने यह भी पुष्टि नहीं की है कि यह मिसाइलें कहां गिरीं और क्या वो द्वीप के ऊपर से गुज़रीं थीं.
चीन ताइवा के ईर्दगीर्द कई क्षेत्रों में सैन्य-अभ्यास कर रहा है. कुछ इलाके ताइवान के तट से केवल 20 किलोमीटर दूर हैं. यह सैन्य अभ्यास रविवार तक चलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं