विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2017

चीन: बस और टैंकर की टक्कर में 10 की मौत, 38 घायल

Also Read in
चीन: बस और टैंकर की टक्कर में 10 की मौत, 38 घायल
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर.
बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत में एक टैंकर के बस से टकराने पर 10 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 38 लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना लांनसांग सिटी के यूनशियां काउंटी के राजमार्ग पर कल रात हुई. उन्होंने बताया कि बस से टकराने के बाद सीमेंट से लदा टैंकर सड़क पर झटके से मुड़ गया. बस में दो चालक सहित 47 लोग सवार थे.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार गेंगमा काउंटी से प्रांतीय राजधानी कुनमिंग जा रही बस सड़क पर पलट गई. उन्होंने बताया कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई. घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, युन्‍नान, चीन में दुर्घटना, China, Unnan, Mishap In China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com