विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2011

वियतनाम : चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग हिरासत में

वियतनाम में चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
हनोई: वियतनाम में चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही वियतनाम पुलिस ने कई विदेशी पत्रकारों को भी पकड़ लिया जो इसे कवर कर रहे थे। ये लगातार छठा हफ्ता था जब हनोई में चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारी जमा होने की कोशिश कर रहे थे। ये प्रदर्शन दक्षिण चीनी सागर में विवादित क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी को लेकर किया जा रहा था हालांकि वियतनाम की सरकार पिछले पांच हफ्ते तक इस प्रदर्शन की इजाजत देती रही लेकिन दो हफ्ते पहले बीजिंग में बातचीत के बात दोनों देशों ने साझा बयान जारी करके विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की बात कही थी।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, 12 हिरासत, लोग, वियतनाम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com