Gadar 2 Fans Sunny Deol Arrive In Tractors To Watch: 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. 22 साल बाद भी तारा सिंह लोगों को खुद से बांधे हुए है. 'गदर 2' लोगों के लिए सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि एक इमोशन बन गया है. यही वजह है कि फैंस में गजब फिल्म को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. तारा सिंह और सकीना की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर लोगों का दिल जीत रही है. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमीषा पटेल और सनी देओल को लेकर दीवानगी देखते ही बन रही है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कमाल का वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें फैंस किसी लग्जरी गाड़ी या स्कूटी, बाइक या फिर ऑटो रिक्शा पर नहीं, बल्कि एक ऐसी चीज पर सवार होकर थिएटर पहुंचे हैं, जिसकी आप सपने में भी कल्पना नहीं कर सकते.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे फैंस ट्रैक्टरों पर सवार होकर थिएटर पहुंचे हैं. इस दौरान लोगों ने सिनेमाघरों में जोर-जोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'राजस्थान में ट्रैक्टरों पर सवार होकर #Gadar 2 देखने पहुंचे हैं लोग.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
In Rajasthan: people flocking to see #Gadar2 on Tractors. No prizes for guessing why I'm VERY pleased to see this… pic.twitter.com/RqyGX94Lu8
— anand mahindra (@anandmahindra) August 13, 2023
वायरल हो रहा यह वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा का बताया जा रहा है, जहां के सिटी सेंटर मॉल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. महज 50 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 24 हजार से ज्यादा लोगों ने यह वीडियो लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये मेरे शहर भीलवाड़ा का और मेरे अपने मॉल का है. जनता कि उत्सुकता कभी नहीं रोकी जा सकती. देश सर्वप्रिय.
ये भी देखें- बॉबी देओल ने फिल्म गदर की स्क्रीनिंग में भाई सनी की जमकर की तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं