Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
शिकागो के एक पार्क में बंदूकधारी द्वारा की गई फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है।
शिकागो के अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तीन वर्षीय बच्चे और दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना गुरुवार रात 10 बजे के करीब हुई। घटना के बाद कम से कम 10 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के संबंध में अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शिकागो फायरिंग, शिकागो गोलीबारी, अमेरिका में फायरिंग, अमेरिका गोलीबारी, Chicago Firing, Chicago Shooting, US Shooting