Canada Elections: कनाडा के संघीय चुनाव में अपनी सीट बचाने में विफल रहे जगमीत सिंह ने न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. एनडीपी के समर्थन से ही पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पार्टी सत्ता पर काबिज हुई थी. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने देश के संघीय चुनाव में जीत हासिल की है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे संसद में बहुमत मिल गया है.
ट्रूडो के पद छोड़ने के बाद कार्नी प्रधानमंत्री बने, जिसका एक कारण यह भी था कि सिंह की एनडीपी ने समर्थन वापस ले लिया था. सिंह को खालिस्तान समर्थक के रूप में जाना जाता है और जब ट्रूडो ने भारत के साथ कूटनीतिक विवाद शुरू किया था, तब उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी. ट्रूडो ने कनाडा की धरती पर सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खबरों के अनुसार, पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पांच प्रतिशत से थोड़ा अधिक लोकप्रिय वोट मिले, जो 2021 में प्राप्त राष्ट्रीय वोट के 17.8 प्रतिशत हिस्से से काफी कम है. जगमीत सिंह (46) ने कहा कि जैसे ही अंतरिम नेता का नाम घोषित हो जाएगा, वह पद से इस्तीफा दे देंगे. बर्नबाई सेंट्रल सीट पर हुए मतदान में सिंह को तीसरा स्थान मिला है.
ग्लोब एंड मेल के अनुसार, सिंह ने अपने परिवार, समर्थकों और स्टाफ को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘‘करीब आठ साल पहले मुझे इस असाधारण पार्टी, इस असाधारण आंदोलन का प्रमुख चुना गया था. मैंने इस भरोसे के लायक बनने के लिए, हमारे आंदोलन की विरासत को निभाने के लिए वाकई कड़ी मेहनत की है.''
उन्होंने कहा, ''मैं (पार्टी) प्रमुख के पद से हट जाऊंगा.'' अख़बार के अनुसार, इससे पहले एनडीपी की राष्ट्रीय निदेशक ऐनी मैकग्राथ ने कहा था कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि पार्टी मतदान पूर्वानुमानों से बेहतर प्रदर्शन करेगी.
यह भी पढ़ें - कनाडा चुनाव: खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह और उनकी NDP की करारी हार, भारत पर लगाए थे ये आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं