Canada Election Results 2025: कनाडा में मार्क कार्नी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं. हालांकि सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को हुए चुनाव में मार्क कार्नी की पार्टी- लिबरल पार्टी अपने दम पर बहुमत जीतने में असफल रही है और अब उसे 2019 और 2021 की तरह ही सरकार बनाने के लिए गठबंधन करने की जरूरत होगी. और उसकी इसी जरूरत ने जगमीत सिंह को फिर से किंगमेकर बना दिया है जो सबकुछ हारकर भी बहुत कुछ जीतते दिख रहे हैं. 2021 के चुनाव में 24 सीटें जीतने वाली जगमीत सिंह की पार्टी नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) इसबार केवल 7 सीट ही जीत पाई है और उसने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो दिया है. इसके बावजूद नंबर गेम कुछ ऐसा बैठा है कि जगमीत सिंह और उनकी पार्टी कनाडा चुनाव में किंगमेकर बन गई है. मार्क कार्नी के नेतृत्व में लिबरल पार्टी को सरकार बनाने के लिए 5 सीटें और चाहिए, वहीं NDP के पास 7 सीटें हैं. अब लिबरल पार्टी NDP के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना सकती है.
जगमीत सिंह ने खुद की सीट हारी, पार्टी चीफ का पद भी छोड़ेंगे
कनाडा चुनाव में बड़ी खबर यह है कि नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) नेता जगमीत सिंह खुद अपनी सीट, बर्नाबी सेंट्रल सीट से हार गए हैं. इस हार को स्वीकार करते हुए जगमीत सिंह ने पार्टी का नेतृत्व छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक कोई नया नेता नहीं मिल जाता तब तक वह अंतरिम पद पर बने रहेंगे. खुद पार्टी की हालत भी पिछले चुनाव की तुलना में बहुत खराब रही है. NDP ने सभी 343 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी केवल 7 सीटों पर जीतती दिख रही है. कनाडा में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बनाए रखने के लिए किसी भी पार्टी को आम चुनाव में कम से कम 12 सीटों पर जीत हासिल करनी होती है. लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहने के बाद नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी से यह दर्जा छिन जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सालों तक, अपनी थोड़ी लेकिन अहम सीटों की बदौलत जगमीत सिंह ने कनाडा के संसद में संतुलन की भूमिका निभाई है. पूर्व लिबरल प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की अल्पमत लिबरल सरकार को आगे बढ़ाया. हालांकि 2024 में, उन्होंने ट्रूडो सरकार से समर्थन खींच लिया. यानी लिबरल सरकार को पहले भी वो अपना समर्थन दे चुके हैं. और मार्क कार्नी को फिर से एक बार उनकी मदद की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं