By Election Results 2026: कर्नाटक, नागालैंड, गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर मतगणना हो रही है. कुछ घंटों में रुझान आने लगेंगे. इन सीटों पर पिछले महीने मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव हुए थे. गोवा के पोंडा निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 'अमान्य' घोषित कर दिया था. जिन सात निर्वाचन क्षेत्रों में परिणाम घोषित किए जाएंगे, वे हैं कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी, नगालैंड में कोरिडांग, त्रिपुरा में धर्मनगर और गुजरात में उमरेठ.
बारामती सीट
बारामती सीट से पहले राउंड के अंत तक सुनेत्रा पवार 6500 वोटों से आगे हैं. महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद हुए बारामती उपचुनाव (Baramati Bye Election Result) में दिवंगत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख की पत्नी सुनेत्रा पवार उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पार्टी ने बाद में उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली.
राहुरी सीट
पांचवें राउंड के अंत तक प्राप्त मत:
भाजपा – अक्षय कर्डीले: 25,408
राष्ट्रवादी (एसपी) – गोविंद मोकाटे: 3,522
वंचित – संतोष चोळके: 1,438
निर्दलीय – रावसाहेब खेवरें: 1,603
पांचवें राउंड के अंत तक भाजपा के अक्षय कर्डीले 21,886 वोटों से आगे हैं.
महाराष्ट्र के राहुरी में, भाजपा विधायक शिवाजी करदिले की पिछले साल अक्टूबर में हुई मृत्यु के कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया, जिसमें उनके बेटे अक्षय करदिले एनसीपी (एसपी) के गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन अघाड़ी के संतोष चालके के खिलाफ चुनाव लड़े हैं.
Kerala Election Results 2026 LIVE: लेफ्ट का आखिरी किला बचेगा या केरल में आएगी कांग्रेस
West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल में खेला होवे या कमल खिलेगा?
कर्नाटक का बागलकोट और दावनगेरे सीट
दावनगेरे दक्षिण सीट से शमनूर शिवशंकरप्पा आगे चल रहे हैं. वहीं बागलकोट से कांग्रेस नेता एच.वाई. मेती आगे चल रहे हैं. कर्नाटक के बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण में होने वाले उपचुनावों पर भी सबकी है. जहां 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एच.वाई. मेती (बागलकोट) और शमनूर शिवशंकरप्पा (दावनगेरे दक्षिण) के निधन के कारण उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था.
गुजरात के उमरेठ सीट पर बीजेपी आगे
उमरेठ सीट पर बीजेपी के हर्षद भाई गोविंदभाई परमार आगे चल रहे है.
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: DMK, AIADMK या विजय की TVK, तमिलनाडु चुनाव में कौन मारेगा बाजी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं